Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • खेती को बर्बाद कर रहे बंदर, निजात दिलाने में सरकार विफल
  • टिहरी

खेती को बर्बाद कर रहे बंदर, निजात दिलाने में सरकार विफल

RNS INDIA NEWS 17/01/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  सरकार काश्तकारों को भले ही बागवानी के लिए प्रोत्साहित कर रही है। मगर काश्तकारों की मेहनत से उगायी खेती को बर्बाद कर रहे बंदर, लंगूरों से निजात दिलाने में सरकार विफल ही साबित हो रही है। जिसके चलते काश्तकार बागवानी छोड़ने को मजबूर हैं। देवप्रयाग के निकट गोर्थीकांडा गांव निवासी अब्बल सिंह भी उन काश्तकारों में हैं, जिन्होंने दिन-रात एक कर बेहतरीन नर्सरी बनाई, मगर लंगूरों ने उसे तहस नहस कर डाला। वन विभाग भी यहां लंगूरों से निजात दिलाने में बेबस बना है। काश्तकार अब्बल सिंह ने अपने बंजर पड़े खेतों में परम्परागत खेती के बजाय विभिन्न प्रजाति के फूलों, देशी विदेशी फलों, उन्नत दालों की नर्सरी तैयार की गयी। इसके लिए वह हिमाचल प्रदेश के बायोटेक लैब व अन्य राज्यों से उन्नत बीजों को लाये। वहीं सिंचाई के लिए टैंक भी बनाये। दिन-रात की मेहनत से बंजर पड़ी ज़मीन पर कुछ वर्षों में अखरोट, सेब, दालचीनी, आंवला, कागजी नींबू आदि के करीब 85 पेड़ तैयार हो गए। रात-दिन की मेहनत व चौकीदारी से तैयार नर्सरी पर लंगूरों की नजर पड़ते ही उन्होंने इसको तहस नहस करना शुरू कर दिया। लंगूरों ने यहां 25 फलदार पेड़ पूरी तरह तोड़ डाले वहीं फूल, दाल आदि की पौध भी नष्ट कर दी। अब्बल सिंह ने वन विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि, वन विभाग के खानापूर्ति भरे रवैये से वह बागवानी छोड़ने को मजबूर होंगे। पहाड़ में बागवानी से रोजगार का सपना तभी पूरा होगा जब सरकार इसके लिए ठोस कदम उठायेगी।
– गोर्थीकांडा में तीन बार वन कर्मियों की टीम भेजी गयी, लेकिन उन्हें कहीं भी लंगूर नहीं दिखाई दिये। प्रभावित काश्तकार को पटाखे भी दिये गए हैं। बंदरों की तरह लंगूरों को पकड़ने की भी वन विभाग तैयारी कर रहा है।   – एमएस रावत, रेंजर माणिकनाथ रेंज

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भूतापीय ऊर्जा से बिजली बनाने को उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड की कंपनी के मध्य हुआ एमओयू
Next: महिला से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.