Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भूतापीय ऊर्जा से बिजली बनाने को उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड की कंपनी के मध्य हुआ एमओयू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भूतापीय ऊर्जा से बिजली बनाने को उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड की कंपनी के मध्य हुआ एमओयू

RNS INDIA NEWS 17/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड ने भू-तापीय ऊर्जा से बिजली बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा दिया। शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखंड ने आइसलैंड की कंपनी वर्किस कंसल्टिंग इंजीनियर्स के बीच एमओयू हुआ। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस एमओयू को उत्तराखंड के साथ-साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया। कहा कि भूतापीय ऊर्जा के इस एमओयू के माध्यम से न केवल स्वच्छ और नवीनीकरण ऊर्जा का लक्ष्य प्राप्त होगा बल्कि पर्यावरणीय सुरक्षा सुनिश्चित रहते हुए समावेशी विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आइसलैंड भूतापीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी देश है। उसके तकनीकी सहयोग और अनुभव से उत्तराखंड भूतापीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राज्य बनकर उभरेगा। केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से इस प्रोजेक्ट को एनओसी मिल चुकी है। राज्य में भूतापीय ऊर्जा के व्यवहारिकता के अध्ययन पूरा खर्चा आइसलैंड सरकार उठाएगी।

रहे मौजूद:
एमओयू के दौरान राज्य सरकार की ओर से मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर, दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव रंजना राजगुरू विशेष सचिव /रेजिडेंट कमिश्नर अजय मिश्रा, एमडी-यूजेवीएनएल संदीप सिंघल, एमडी-पिटकुल पीसी ध्यानी, आइसलैंड के राजदूत डॉ. बेनेडिक्ट हॉस्कुलसनख वर्किस के प्रतिनिधि हैंकर हैरोल्डसन, रंजीत कुंना,राहुल चांगथम आदि मौजूद रहे।

तपोवन में होगा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अध्ययन
सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार भू-तापीय ऊर्जा से बिजली बनाने के लिए प्रथम चरण में तपोवन को चुना गया है। भारतीय भू- वैज्ञानिक सर्वेक्षण और वाडिया हिमालय भू- विज्ञान संस्थान ने कुछ समय पहले गहन सर्वेक्षण कर राज्य में भू तापीय महत्व के क्षेत्रों को चिह्नित किया था। लगभग छह माह के भीतर आईसलैंड की कंपनी अध्ययन करने के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। ‌वाडिया ने भूतापीय ऊर्जा के लिए बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे 40 स्थान चिन्हित किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में ‘संचार साथी’ से मिले चोरी हुए 1197 मोबाइल
Next: खेती को बर्बाद कर रहे बंदर, निजात दिलाने में सरकार विफल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.