Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • खेत में चीड़ और सुराई के पेड़ काटने पर जुर्माना लगाया
  • पौड़ी

खेत में चीड़ और सुराई के पेड़ काटने पर जुर्माना लगाया

RNS INDIA NEWS 24/01/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  गढ़वाल वन प्रभाग की नागदेव रेंज के एक गांव में ग्रामीण ने बिना अनुमति के अपने नाप खेत में चीड़ के पांच पेड़ काट दिए। वन विभाग ने राजस्व पुलिस के साथ स्थलीय निरीक्षण कर आरोपी पर वन अपराध की धारा लगाने के साथ ही 25 हजार का जुर्माना लगाया है। जिसमें 10 हजार के जुर्माने की वसूली भी कर ली गई है। वहीं ग्रामीण ने छूट प्रजाति के तहत 16 अन्य पेड़ भी काटे हैं। गढ़वाल वन प्रभाग की नागदेव रेंज के डांग गांव में एक ग्रामीण द्वारा पेड़ काटे जाने की शिकायत वन विभाग को मिली। जिस पर वन विभाग की टीम ने राजस्व पुलिस के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम की जांच में ग्रामीण के नाम खेत में पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है। वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज पौड़ी दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि डांग गांव निवासी गौतम नेगी ने अपने नाम खेत में बीते दिनों चीड़ के पांच पेड़ काटे हैं। जिसकी अनुमति वन विभाग से नहीं ली गई है। इसके अलावा उन्होंने नामखेत से छूट प्रजाति की सुरई के 16 पेड़ भी काटे हैं। बताया कि चीड़ के पेड़ नाप भूमि पर होने के बावजूद भी उन्हें काटने की अनुमति लेना अनिवार्य है लेकिन ग्रामीण द्वारा अनुमति नहीं ली गई। बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक नीमा और वन दरोगा कमल नेगी की टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर पेड़ काटे जाने की पुष्टि की है। बताया कि आरोपी गौतम नेगी पर वन अपराध धारा लगाए जाने के साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिसमें 10 हजार की वसूली हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में पांडवास के गीतों पर जमकर थिरके लोग
Next: उत्तराखंड के नगर निकायों में सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, रूझान एवं परिणाम राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर किए जाएंगे प्रदर्शित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बणासी गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • बारिश के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.