Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खटीमा नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का हंगामा
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/11/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर वार्ता करने गए कर्मचारी नेता और पालिकाध्यक्ष के बीच जबर्दस्त विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाया। कर्मचारी नेता का आरोप था कि वह सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर पालिकाध्यक्ष के पास गए थे। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने एक महिला कर्मचारी के साथ गलत तरीके से बात की। इसके विरोध में कर्मचारियों ने हंगामा किया और पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पालिका कर्मियों ने मांगों का निस्तारण न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारी नेता संतोष गौरव के नेतृत्व में गुरुवार को कर्मचारी पालिकाध्यक्ष से मिले। कर्मचारियों ने मृतक आश्रितों की भर्ती, कर्मचारियों की बढ़ोतरी, बोनस, एरियर, वर्दी व सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने की मांग पालिकाध्यक्ष से की। उन्होंने पालिकाध्यक्ष सोनी राणा को ज्ञापन सौंपकर कहा कि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष व कर्मचारी नेता गौरव के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने किसी तरह कर्मचारियों को शांत कराया, लेकिन कर्मचारी पालिकाध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। कर्मचारी नेता गौरव ने आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्रता की है। अगर उन्होंने कर्मचारियों से अपनी गलती के लिए माफी नहीं मांगी तो वे हड़ताल करेंगे। प्रदर्शन में ग्रेस देवी, विनीता देवी, गीता देवी, अनिल कुमार, मदन कुमार, रंजीत, राजीव, नन्हे, विक्की, माया देवी, शांति देवी, ढिल्लो देवी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शारदा नदी में डूब रहे बुजुर्ग को बचाया
Next: एनएचआरएम के संविदा चिकित्सक व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.