Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खटीमा में एनएच द्वारा डाले जा रहे ह्यूम पाइप का भारी विरोध
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा में एनएच द्वारा डाले जा रहे ह्यूम पाइप का भारी विरोध

RNS INDIA NEWS 15/09/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। खटीमा में एनएच 125 में निर्माणाधीन बाईपास में पानी निकासी के लिए एनएच द्वारा जगह-जगह ह्यूम पाइप डाले जाने का बिगराबाग की महिलाओं ने बुधवार को भी भारी विरोध किया। जब गुरुवार को दोबारा एनएचएआई की टीम पहुंची तो फिर महिलाओं ने विरोध कर दिया। इस दौरान हुई बारिश से पुलिस को महिलाओं को हटाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाएं क्रेन के आगे बैठ गई। जिन्हें बमुश्किल हटाया जा सका। मौके पर पीएसी बुलानी पड़ी। पहेनिया चौराहे से कुटरी तक बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। बाइपास निर्माण में सड़क बहुत ऊंची होने के कारण बिगराबाग की तरफ बांध बन गया है। जलभराव के चलते ग्रामीणों द्वारा पानी निकासी की मांग की थी। जिस पर एनएच ने पानी निकासी के लिए ह्यूम पाइप डालने के लिए स्थान चिह्नित कर लिए। जब बुधवार को एनएच की टीम ह्यूम पाइप डालने के लिए मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। गुरुवार को भी एनएच की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने पीएसी व महिला पुलिस को बुला लिया। एनएच, स्थानीय प्रशासन व पुलिस की टीम पहुंची तो यहां महिलाएं निर्माण स्थल पर बैठ गईं। महिलाओं का कहना था कि यहां पर एक ह्यूम पाइप की जगह तीन पाइप डाले जा रहे हैं। जिससे उनकी फसल बारिश में बर्बाद होगी, जमीन भी कटेगी। भारी बारिश के बावजूद महिलाएं विरोध में डटी रहीं। सूचना मिलने पर खटीमा विधायक भुवन कापड़ी भी मौके पर पहुंच गए। कापड़ी ने एनएच के अधिकारियों से और स्थानीय प्रशासन से वार्ता के बाद ग्रामीणों से बात की। विधायकने महिलाओं को बताया कि जिस जगह पर पाइप डाले जाएंगे उसके आगे आरसीसी का एक और अवरोधक बनाया जाएगा, ताकि पानी जमीन का कटाव न करें। बहुत देर की जद्दोजहद के बाद महिलाएं मानी और एनएच द्वारा पानी की निकासी के लिए पाइप डालने का काम शुरू किया गया। इसके बाद प्रशासन कुटरी में पाइप डाला जाना है। यहां भी ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। यहां सीओ वीर सिंह तहसीलदार शुभांगिनी, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर, राजू सोनकर, भूपेंद्र मेहता आदि थे। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में दीपा राणा, चंद्रकली राणा, मनीषा राणा, मिथलेष देवी, श्रीमंती देवी, दीपा देवी, कल्पना राणा, बीना राणा आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: न्यायालय में पेशी को लाया गया आरोपी पुलिस कर्मियों को धक्का मार फरार
Next: सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.