Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खटीमा के महोफ रेंज में उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के वनाधिकारियों की बैठक
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा के महोफ रेंज में उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के वनाधिकारियों की बैठक

RNS INDIA NEWS 31/05/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  मुख्य वन संरक्षक और डीएफओ पूर्वी तराई वन प्रभाग की यूपी वन विभाग के साथ बैठक हुई। जिसमें आपसी समन्वय कर सूचना साझा करने, ज्वाइंट गश्त, वन तस्करी रोकने, अवैध शिकार पर अंकुश लगाने पर सहमति बनी। साथ ही कई मुद्दों पर मिलकर काम करने की बात कही गई।  गुरुवार को महोफ रेंज विश्राम गृह में आयोजित यूपी व उत्तराखंड के अधिकारियों की बैठक में मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त विनय भार्गव, डीएफओ हिमांशु बांगड़ी, सुरई रेंज का स्टाफ पहुंचा। अधिकारियों के बीच दोनों राज्यों में वन्य जीव एवं लकड़ी की तस्करी रोकने को समन्वय स्थापित करने, अपराधियों की सूचनाएं एक दूसरे को देने पर सहमति बनी। बैठक में शामिल होने के बाद लौटते समय अधिकारियों ने रात में सुरई रेंज के जंगलों में गश्त की। उन्होंने विश्राम गृह से बग्गा, सरपुड़ा, सुरई से सटे न्यूरिया, क्रोकोडाइल पार्क को जाने वाली रोड, झनकैया नहर से लगी सीमा, शारदा डैम के किनारे लगी सीमा को चेक किया। उन्होंने एसडीओ संचिता वर्मा, रेंज अधिकारी सुरई आरएस मनराल को जंगल की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए। बताया कि सुरई रेंज बाघ सहित हिरन, जंगली सुअर, मोर की अधिकता की वजह से जाना जाता है। इनकी सुरक्षा, भोजन और गर्मियों में पानी की व्यवस्था के उचित इंतजाम किए गए हैं। यहां डिप्टी रेंजर सतीश रेखाड़ी, सुंदर लाल वर्मा, वन दरोगा आरडी वर्मा, अजमत खान, बाबूराम, चंद्रपाल यादव, अमर सिंह बिष्ट, मुकेश कुमार आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
Next: गोपीनाथ मंदिर को यात्रा रूट में शामिल करने की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.