Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • खतरनाक हो रही कोरोना की तीसरी लहर, अब एक दिन में 1 लाख 40 हजार नए केस
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

खतरनाक हो रही कोरोना की तीसरी लहर, अब एक दिन में 1 लाख 40 हजार नए केस

RNS INDIA NEWS 08/01/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में कोरोना वायरस के केसों में बेहद तेजी के साथ इजाफा हो रहा है। शनिवार को बीते 24 घंटे में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा नए केसों का आंकड़ा सामने आया है। 7 महीनों के बाद लगातार दूसरे दिन नए केस 1 लाख से ज्यादा मिले हैं। शुक्रवार देर रात 1,41,525 नए केस मिले थे, जबकि दो छोटे राज्यों का डेटा आना बाकी था। इससे पहले शुक्रवार को 1 लाख 17 हजार नए केस दर्ज किए गए थे। 28 दिसंबर के बाद से केसों में इजाफा जारी है। इन 11 दिनों में हर दिन 20 फीसदी ज्यादा नए केस देखने को मिले हैं। यही नहीं इनमें से 4 दिन ऐसे थे, जब कोरोना के नए केसों की ग्रोथ 40 पर्सेंट से ज्यादा की रही। इसके अलावा दो दिन ऐसे भी रहे हैं, जब नए केसों का आंकड़ा बीते कल के मुकाबले 55 फीसदी तक ज्यादा रहे। हालांकि राहत की बात यह है कि नए केसों में इजाफे की तुलना में मौतों का आंकड़ा काफी कम है। शुक्रवार को देश भर में 129 लोगों की मौत हुई है, जबकि पिछले कुछ डेटा को जोडक़र आंकड़ा 283 देखा गया है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 40,925 नए केस मिले हैं। यह आंकड़ा बीते 238 दिनों में सबसे ज्यादा है। साफ है कि कोरोना की दूसरी लहर के पीक के लेवल तक नए केसों का आंकड़ा अब पहुंचने लगा है। मुंबई में 20,971 नए केस एक ही दिन में मिले हैं, जो कोरोना की शुरुआत से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। चिंता की बात यह है कि तीसरी लहर में पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में भी बड़ी संख्या में कोरोना केस मिल रहे हैं, जहां दूसरी लहर में कम मामले थे। बीते कई दिनों से नए केसों के मामले में पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर बना हुआ है। शुक्रवार को बंगाल में 18,213 नए केस मिले हैं। इसके अलावा दिल्ली में 17,335 नए मामले पाए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमेरिका जैसा ट्रेंड रहा तो भारत में हर दिन मिल सकते हैं 30 लाख नए कोरोना केस : नोमुरा
Next: गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, वाहन समेत 1.5 करोड़ का माल जब्त

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.