Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • अमेरिका जैसा ट्रेंड रहा तो भारत में हर दिन मिल सकते हैं 30 लाख नए कोरोना केस : नोमुरा
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

अमेरिका जैसा ट्रेंड रहा तो भारत में हर दिन मिल सकते हैं 30 लाख नए कोरोना केस : नोमुरा

RNS INDIA NEWS 08/01/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है और हर दिन बीते कल के मुकाबले 40 फीसदी से ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे हैं। लेकिन फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म नोमुरा का एक अनुमान डराने वाला है। फर्म ने अमेरिकी ट्रेंड से तुलना करते हुए कहा है कि यदि भारत में भी वैसी ही तेजी देखने को मिलती है तो हर दिन 3 मिलियन यानी 30 लाख तक नए केस आ सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो देश के हेल्थ इन्फ्रास्ट्रचर पर भारी दबाव की स्थिति होगी। यदि द. अफ्रीका जैसा ट्रेंड रहा तो प्रतिदिन नए केसों की संख्या 7 लाख 40 हजार तक हो सकती है। आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर महेंद्र अग्रवाल ने भी अपने अनुमान में पीक के दौरान देश में 4 से 8 लाख तक नए केस आने की बात कही है। नोमुरा ने चेताया है कि तीसरी लहर के चलते भारत की आर्थिक ग्रोथ कमजोर हो सकती है, जिसमें फिलहाल सुधार देखने को मिला है। यही नहीं महंगाई में भी इजाफा हो सकता है, जिससे निपटने के लिए आरबीआई की ओर से रेपो रेट में इजाफा किया जा सकता है। नोमुरा ने अपने अनुमान में कहा है कि भारत, फिलीपींस और इंडोनेशिया जैसे देशों में कुल आबादी के 45 फीसदी के बराबर ही टीकाकरण हुआ है। ऐसे में संक्रमण तेजी से फैलने का रिस्क है और इससे अस्पतालों पर दबाव देखने को मिल सकता है। देश में लगातार दो दिनों से नए केसों का आंकड़ा 1 लाख के पार जा रहा है। नोमुरा ने अर्थव्यवस्था को लेकर भी अनुमान जताया है कि 2022 की दूसरी तिमाही में गिरावट की स्थिति देखने को मिल सकती है। इस अनुमान में कहा गया है कि 2022 के मध्य से एक्सपोर्ट में कमी का दौर शुरू हो सकता है। यदि ऐसा हुआ तो यह इकॉनमी में मंदी का संकेत होगा। बता दें कि बीते साल की तीसरी तिमाही से देश में आर्थिक गतिविधियां तेज हुई हैं। जीएसटी कलेक्शन से लेकर जीडीपी ग्रोथ तक के आंकड़ों ने बड़ी राहत दी है। लेकिन अब नोमुरा के अनुमान के मुताबिक यह बढ़त इस साल की दूसरी छमाही में कम हो सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: खतरनाक हो रही कोरोना की तीसरी लहर, अब एक दिन में 1 लाख 40 हजार नए केस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.