Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • खस्ताहाल डांग-धारी मोटर मार्ग सुधारने की मांग की
  • पौड़ी

खस्ताहाल डांग-धारी मोटर मार्ग सुधारने की मांग की

RNS INDIA NEWS 20/10/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत डांग-धारी मोटर मार्ग की खस्ताहाल स्थिति से लोगों में गहरा आक्रोश है। गुरूवार को ग्रामीणों ने लोनिवि कीर्तिनगर कार्यालय में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से वह मार्ग की स्थिति सुधारने की मांग कर रहे हैं। बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता से जल्द मार्ग की स्थिति सुधारने की मांग की। इस संदर्भ में ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रमोहन चौहान के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि उक्त मार्ग का विगत 10 वर्षों से डामरीकरण नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि खोंगचा सरमोली मोटर मार्ग की भी यही स्थिति बनी हुई है। मार्गों की दयनीय स्थिति बनी होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी जल्द से जल्द मार्ग का डामरीकरण नहीं हुआ तो ग्रामीणों को उग्र आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा। उन्होंने चौकी-सौडू-जाखी मोटर व सारकेणा मोटर मार्ग के निर्माण में तेजी लाने की मांग भी की। मौके पर कुंवर सिंह मेहरा, उत्तम सिंह, अनिल सिंह विवेक, शूरवीर जयाड़ा, चिरंजीव पुंडीर आदि मौजूद रहे। लोनिवि के ईई डीपी आर्य ने कहा कि शासन स्तर पर डांग-धारी मोटर मार्ग के डामरीकरण की वित्तीय स्वीकृर्ति के लिए भेजा गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही जल्द डामरीकरण का कार्य किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को मिला मानदेय
Next: युवाओं से किया स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.