Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली स्थगित
  • उत्तराखंड

खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली स्थगित

RNS INDIA NEWS 04/02/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखण्ड में लगातार दूसरे दिन भी बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है। भारी बारिश व बर्फबारी से आम जन-जीवन अस्त व्यस्त हुआ है, वहीं खराब मौसम ने चुनाव प्रचार की रफ्तार को भी थाम दिया है। राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के लिए घर-घर दस्तक तो दे रहे हैं, लेकिन बड़ी रैलियां आयोजित नहीं कर पा रहे हैं। खराब मौसम का असर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्चुअल रैली पर भी पड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वर्चुअली जन चौपाल कार्यक्रम में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत के मतदाताओं को संबोधित करने वाले थे। खराब मौसम के कारण उनका यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। आज प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, हापुड़ और नोएडा के मतदाताओं को संबोधित करेंगे।
उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा है कि प्रदेश में खराब मौसम के चलते संगठन स्तर से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते ये नेता हुए भाजपा से निष्कासित
Next: ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया भाजपा प्रत्याशी विधायक आदेश चौहान को समर्थन

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.