Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना द्वारा आयोजित की गई समीक्षा बैठक
  • अल्मोड़ा

खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना द्वारा आयोजित की गई समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 08/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल-कूद प्रतियोगिता हेतु पंचांग निर्धारित, संस्कृत प्रतियोगिता व अन्य विभागीय विषयों पर चर्चा परिचर्चा की गई। बैठक में प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापकों, ब्लॉक खेल समन्वयक गणेश साही की सहमति पर खेल प्रतियोगिता हेतु पंचांग निर्धारित किया गया। जिसमें बैडमिंटन प्रतियोगिता 11 सितम्बर जीआईसी धौलछीना में, हैंडबाल प्रतियोगिता 11 सितम्बर जीआईसी नगरखान में, बालीबाल प्रतियोगिता 11 सितम्बर जीआईसी धौलछीना, कबड्डी प्रतियोगिता 3 अक्टूबर जीआईसी बाडे़छीना, क्रिकेट प्रतियोगिता सितंबर के अंतिम सप्ताह में जीआईसी धौलछीना में, खो खो जीआईसी नौगांव रीठागाड़, योगा 19 सितंबर जीजीआईसी बाडे़छीना, एथलेटिक्स 9 से 11 सितम्बर जीआईसी पेटशाल में होंगे। संस्कृत प्रतियोगिता जीआईसी पेटशाल में होगी। इस हेतु भी 26 व 27 सितम्बर 2023 की तिथि विभाग द्वारा निर्धारित है। संस्कृत प्रतियोगिता संयोजक उमेश चन्द्र शर्मा द्वारा संस्कृत प्रतियोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। आज की बैठक में सतीश मिश्रा प्रभारी प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बाडे़छीना, प्रभारी प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह मेहरा, राजकीय इंटर कालेज धौलछीना प्रमोद कुमार पंत, प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज पेटशाल मनीष जोशी, प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज नगरखान, मनोज कुमार यादव प्रभारी प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कालेज भल्यूटा राजलक्ष्मी रावत, प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज नौगांव रीठागाड़, श्रीमती प्रीति पंत प्रधानाचार्या राजकीय इंटर कालेज बाड़ेछीना आदि उपस्थित थे। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला द्वारा सभी विषयों पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए तथा कहा गया कि विभाग के अधिकारियों के निर्देशों का शत् प्रतिशत पालन किया जाए और पठन पाठन, अनुशासन व सूचनाओं के समय पर प्रेषण का विशेष ध्यान रखा जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर सीएम धामी ने किया बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त
Next: दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने पर हुई चर्चा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.