Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खनन से भरे चार डंपर सीज, 14 वाहनों का चालान
  • देहरादून

खनन से भरे चार डंपर सीज, 14 वाहनों का चालान

RNS INDIA NEWS 06/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। परिवहन विभाग ने तड़के खनन सामग्री से खनन सामग्री की सप्लाई करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान खनन सामग्री की ओवरलोडिंग और फिटनेस न होने पर खनन से भरे चार डंपर सीज किये गये। बारह खनन सामग्री से भरे डंपर और दो डिलीवरी वैन सहित चौदह वाहनों का चालान काटा है। परिहवन विभाग की टीम ने सोमवार रात करीब नौ बजे से लेकर मंगलवार सुबह चार बजे तक सेलाकुई से हरबर्टपुर- विकासनगर व शिमला बाईपास रोड पर धर्मावाला क्षेत्र में ओवरलोडिंग को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान खनन के वाहनों की तलाशी लिए जाने पर दो डंपरों में खनन सामग्री निर्धारित मात्रा से तीन गुना अधिक पायी गयी। जिसके कोई दस्तावेज चालकों को नहीं मिले। एक डंपर में फिटनेस सार्टिफिकेट नहीं मिलने व एक डंपर का रोड टैक्स जमा न होने पर सीज किया गया है। जबकि बारह खनन से भरे डंपरों में ओवर लोडिंग, चालक के पास डीएल न होने, टैक्स जमा न किये जाने से सहित विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन किये जाने पर चालान काटा गया। दो डिलीवरी वैन का भी चालान काटा गया। एआरटीओ आरएस कटारिया ने बताया कि खनन वाहनों के खिलाफ रात को अभियान चलाया गया है। कहा कि इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम प्रधान ने की अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग
Next: मानकों का उल्लंघन तथा अनियमितता पाये जाने अल्ट्रासांउण्ड केन्द्रों को सीज करने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.