Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खनन में निवेश करने के नाम पर व्यक्ति से एक करोड़ हड़पे
  • देहरादून

खनन में निवेश करने के नाम पर व्यक्ति से एक करोड़ हड़पे

RNS INDIA NEWS 13/06/2023
rns featured image new

देहरादून। देहरादून में खनन में निवेश करने के नाम पर पंचकुला के व्यक्ति से एक करोड़ रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, स्वयं निवासी पंचकुला ने तहरीर में बताया कि वो 2019-2020 में विकेश, प्रदीप, पारस, सनी, मनोज, शिखा और मंजू सभी निवासी कर्जन रोड, देहरादून से मिला था। इस दौरान विकेश ने उन्हें देहरादून में खनन के काम में निवेश करने के लिए कहा। बताया गया कि इससे उन्हें काफी मुनाफा होगा। प्रदीप, पारस, सनी, मनोज, शिखा और मंजू ने भी उसे मुलाकात कर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। 2020 में उन्हें बताया किया कि देहरादून में खनन खुल गया है, लिहाजा इस समय निवेश किया जा सकता है। इस दौरान स्वयं के दो दोस्त भी आरोपियों से मिले। उन्हें खनन में निवेश के लिए पात्र बताया और कुछ दस्तावेज दिखाए। उन्हें एक करोड़ रुपये निवेश करने के लिए कहा। आश्वस्त किया गया कि खनन स्थल मिल चुका है, बस रुपये जमा कराने हैं। स्वयं से अलग-अलग खातों में 20-20 लाख रुपये जमा कराकर 80 लाख रुपये लिए गए। वहीं बीस लाख रुपये का नकद भुगतान किया गया। इसके बाद आश्वासन दिया कि जल्द खनन का काम शुरू जो जाएगा। आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपियों ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। रुपये वापस मांगने पर उन्हें झूठे केस में फंसवाने और खत्म करने की धमकी दी गई। पुलिस में विकेश, प्रदीप, पारस, सनी, मनोज, शिखा और मंजू के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेपर लीक मामले में ईडी की बिजनौर में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड केंद्रपाल के घर पर मारा छापा
Next: सोलर और हाइड्रो प्रोजेक्ट के रेट बढ़ाए जाएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.