Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • खाना बनाते समय लगी घर में आग, एक मवेशी जिंदा जलकर मरा
  • बागेश्वर

खाना बनाते समय लगी घर में आग, एक मवेशी जिंदा जलकर मरा

RNS INDIA NEWS 22/01/2021
rns featured image new

बागेश्वर। भनतोली गांव में खाना बनाते समय एक घर में आग लग गई। घर में रह रहे तीन लोगों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। घटना में एक मवेशी जिंदा जलकर मर गया। घटना के बाद प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य चलाया। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे कांडा तहसील के भनतोली गांव में भौम राम पुत्र तेज राम घर में खाना बना रहा था। तभी अचानक मकान में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की घर में रह रहे तीन लोगों ने भागकर जान बचाई। आग की तीव्र लपटों में आकर उनकी बकरी जलकर मर गई। उसे बचाने का मौका घरवालों को नहीं मिला। आग में पीडि़त का राशन, गैस सिलेंडर, बिस्तर, रजाई, गद्दे आदि जलकर राख हो गए। पीडि़त के परिवार में पत्नी के साथ एक लडक़ा रहता है। आग की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक मकान को काफी नुकसान हो गया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। प्रशासन ने पीडि़त परिवार को राशन, तीन कंबल आदि उपलब्ध करा दिए है। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पीडि़त परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उसको राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी पत्राचार कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना दैवीय आपदा में नहीं आती है इसलिए आपदा मद से पैसा नहीं मिल पाएगा। घटना के कारणों की जांच की जाएगी। वहीं, क्षेत्र के ग्रामीणों की ओर से पीडि़त को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जन अपेक्षाओं पर खरी उतरी त्रिवेंद्र सरकार: जोशी
Next: 18 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.