Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खाई में गिरी जेसीबी, ऑपरेटर व हेल्पर गंभीर घायल
  • देहरादून

खाई में गिरी जेसीबी, ऑपरेटर व हेल्पर गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 05/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। हथियारी पावर हाउस से करीब दो किलोमीटर दूर भलेर मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे ऑपरेटर और हेल्पर जेसबी के अंदर फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची फायर सर्विस और डाकपत्थर पुलिस ने कटर से जेसीबी को काटकर ऑपरेटर व हेल्पर को बाहर निकाला।घायलों को एक सौ आठ सेवा से उपचार के लिए भेजा गया। रविवार को भलेर रोड पर निर्माण कार्य में लगी जेसीबी के अचानक ब्रेक फेल हो गये। इससे जेसीबी करीब एक सौ मीटर गहरी खाई में गिर गयी। जेसीबी पहाड़ी पर अटक गई, जिससे ऑपरेटर और हेल्पर की जान बच गयी। लेकिन जब मौके पर पुलिस और फायर सर्विस पहुंची तो जेसीबी बीच पहाड़ी पर हवा में झूल रही थी। ऐसे में जेसीबी से घायलों को निकालना काफी कठिन था। लेकिन पुलिस व फायर सर्विस कर्मियों ने पहले जेसीबी को कई रस्सों से बांधकर सुरक्षित किया। जिसके बाद पहाड़ी पर उतरकर देखा तो जेसीबी के अंदर ऑपरेटर व हेल्पर बुरी तरह फंसे थे। पुलिस और फायर कर्मियों ने जेसीबी को कटर से काटकर ऑपरेटर सुभाष पुत्र सत्यपाल निवासी आदूवाला जूडली विकासनगर व हेल्पर नितेश कुमार पुत्र मित्तर निवासी आदुवाला को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों घायलों को पुलिस कर्मियों ने पीठ पर बैठाकर सड़क तक पहुंचाया। जहां से दोनों को एक सौ आठ सेवा से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस की टीम में चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन सिंह गुसाईं, कांस्टेबल रविंद्र चौहान, फायर कर्मी रामशंकर, कृपाराम, खजानसिंह, अरविंद सिंह, सबल सिंह व धीरेंद्र शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता लड़कियों और बालक को पुलिस ने खोजा
Next: चोरी के लैपटॉप के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.