Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, क्लीनर घायल
  • टिहरी

खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, क्लीनर घायल

RNS INDIA NEWS 23/07/2022
rns featured image new

नई टिहरी।  ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर तोता घाटी में शुक्रवार सुबह के वक्त सरिया से भरा ट्रक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में जहां क्लीनर गंभीर घायल हो गया है, वहीं चालक की ट्रक के साथ खाई में गिरने से मौके पर मौत हो गई है। एसडीआरएफ ने भारी मशक्कत से चालक की बाडी रिकवर की।
शुक्रवार सुबह ऋषिकेश से सरिया एंगल लेकर श्रीनगर जा रहा ट्रक तोता घाटी में बेकाबू होकर करीब तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा। चट्टानों के बीच गिरने से ट्रक के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक के साथ चालक भी गहरी खाई में जा गिरा। जिसकी तलाश के लिए व्यासी से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक में सवार क्लीनर सुनील सिंह (27) पुत्र साहब सिंह निवासी पटूडी चंबा(टिहरी गढ़वाल) के सड़क पर गिरने से वह गम्भीर घायल हो गया। जिसे 108 सेवा से उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। दुर्घटना में मृत चालक चन्द्र मोहन (52) पुत्र प्रेमलाल चौरास श्रीनगर का शव एसडीआरएफ व पुलिस टीम द्वारा चार घंटे चलाए गए रेस्कयू के बाद खाई से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए ऋषिकेश भेजा है। दुर्घटना की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष देवप्रयाग अनिरुद्ध मैठाणी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गये थे। उन्होंने बताया कि घायल सुनील सिंह ने दुर्घटना में ट्रक चालक के खाई में गिरने की बात बताई। जिस पर मशक्कत से चालक का शव निकाला गया। वहीं दुघर्टना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध लीसा बरामद, 3 ट्रक व 2 कार सीज, पांच आरोपी धरे
Next: छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित कर किशोरी अवस्था की जानकारियां दी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.