Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप
  • देहरादून

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप

RNS INDIA NEWS 10/07/2023
default featured image

ऋषिकेश। कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया है। विभागीय टीम ने शहर और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर एक दर्जन से ज्यादा दुकानों, होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। उन्हें जांच के लिए अधिकारियों ने प्रयोगशाला भेज दिया है। साफ-सफाई को लेकर भी कई दुकानदारों को फटकार लगाई गई है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम के शहर में छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कई दुकानों में खाद्य पदार्थों की जांच की गई। टीम वीरभद्र, श्यामपुर और रायवाला क्षेत्र में भी पहुंची। करीब 18 दुकानों में छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने मिलावट की आशंका में दूध, पनीर और तेल के जांच के लिए सैंपल लिए । छापेमारी में अधिकारियों को कुछ दुकानों में गंदगी भी मिली। इस पर संचालकों को लताड़ लगाते हुए दोबारा ऐसा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए विशेष टीम गठित की गई है। यह लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। टीम में उपायुक्त जीसी कंडवाल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, विजिलेंस टीम में उपनिरीक्षक जगदीश रतूड़ी, संजय नेगी, योगेन्द्र नेगी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने ली सशक्त उत्तराखण्ड@25 के लक्ष्यों को लेकर वन विभाग एवं लोनिवि की समीक्षा
Next: मरीजों को मिलेगी घर पर ही ऑक्सीजन की सुविधा

Related Post

weather image
  • देहरादून

16 और 17 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
Dhami pic new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों पर मुहर

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

तिब्बती मार्केट में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.