Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खड़ंजा गांव में युवक की निर्मम हत्या
  • हरिद्वार

खड़ंजा गांव में युवक की निर्मम हत्या

RNS INDIA NEWS 07/07/2021
rns featured image new

रुडक़ी। लक्सर के खड़ंजा गांव में घर में सो रहे युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। युवक के सिर पर चोट निशान हैं, जबकि उसके हाथ की नसें भी काटी गई हैं। मौत के बाद शव के मुंह को तेजाब से जलाने की कोशिश भी की गई। पुलिस युवक के साथ कमरे में मौजूद उसकी पत्नी को संदिग्ध मानकर पूछताछ कर रही है। लक्सर कोतवाली के गांव खड़ंजा कुतुबपुर निवासी शराफत का बेटा नफीस (33) मकानों की रंगाई पुताई का काम करता है। दो- तीन साल पहले उसने परिवार से अलग नया मकान बनवाया था। तब से वह पत्नी जैनब व दो बच्चों सहित नए मकान में रह रहा था। बुधवार सुबह उसकी पत्नी जैनब घबराई हुई अपने ससुर के मकान पर पहुंची और बताया कि नफीस की तबीयत खराब है। नए मकान पर पहुंचे तो नफीस मरा पड़ा था। उसके एक हाथ की कलाई पर नस काटने के निशान थे, जबकि सिर पर भी चोट थी। यही नहीं मौत के बाद नफीस की पहचान छिपाने के लिए उसके मुंह को भी तेजाब से जलाने की कोशिश की गई थी। परिजनों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल प्रदीप चौहान, एसएसआई मनोज सिरोला, रायसी चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान पुलिसबल लेकर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही कमरे के फर्श पर गिरे खून को भी पुलिस ने सील कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए रुडक़ी के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया गया। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि कमरे में मृतक की पत्नी मौजूद थी। लिहाजा हत्या में उसकी खुद की भूमिका संदिग्ध लग रही है। उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक के पिता को तहरीर देने के लिए बुलवाया गया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिवक्ता हत्याकांड में हत्यारों के करीब पुलिस
Next: मॉर्निंग वॉक पर गया नाबालिग लापता, गुमशुदगी दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.