Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • खाई में मिले रुद्रपुर के लापता सगे भाइयों के शव
  • ऊधम सिंह नगर
  • नैनीताल

खाई में मिले रुद्रपुर के लापता सगे भाइयों के शव

RNS INDIA NEWS 02/07/2022
rns featured image new

नैनीताल। रुद्रपुर से बीते रविवार को पॉलीटेक्निक की परीक्षा देने हल्द्वानी आए लापता सगे भाइयों का शव शनिवार को नैनीताल के निकट गेठिया गांव के पास गहरी खाई में मिले। उनकी बाइक भी खाई से बरामद हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को सड़क हादसा मान रही है। साथ ही मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप निवासी रामलखन (17) व राजकुमार (18) पुत्र उन्नति देव प्रसाद बीते रविवार को पॉलीटेक्निक की परीक्षा देने हल्द्वानी आए थे। परीक्षा देने के बाद दोनों घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों की अंतिम लोकेशन नैनीताल के निकट गेठिया के करीब मिली। इस पर परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात कर दोनों की खोजबीन की अपील की। अंतिम लोकेशन के आधार पर शनिवार को पुलिस ने इलाके में खोजबीन शुरू की। सुबह करीब 11 बजे पुलिस को बाइक समेत दोनों के शव खाई में नजर आए। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी ने बताया शव की पहचान लापता युवक रामलखन व राजकुमार के रूप में हुई है। आशंका है कि दोनों हादसे का शिकार हो गए होंगे। बरसात के कारण इनके ऊपर मलबा भी गिरा था। इस कारण शव ठीक से दिखाई नहीं दे रहे थे। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, जान से मारने की भी धमकी
Next: गीदड़ के हमले में किसान घायल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.