Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केशव अस्पताल का मैनेजर घर से गिरफ्तार
  • देहरादून

केशव अस्पताल का मैनेजर घर से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/10/2021
rns featured image new

देहरादून। पीटने, जान से मारने की धमकी देने, बलवा, तोड़फोड़ में फरार चल रहे केशव अस्पताल के मैनेजर को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के तीन अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। केशव अस्पताल के संचालक शाह आलम सहित चार के खिलाफ नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इंस्पेक्टर नेहरू कालोनी सतबीर बिष्ट ने बताया कि मुख्य आरोपित शाह आलम निवासी रक्षा विहार अधोईवाला (केशव अस्पताल का संचालक) गिरोह का लीडर है। आरोपित अपने अस्पताल को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से अन्य निजी अस्पताल के संचालकों व कर्मचारियों सहित अन्य व्यक्तियों को पीट चुके हैं। इसके अलावा शाह आलम के साथी एजाज निवासी मखियाली खुर्द लक्सर हरिद्वार के खिलाफ दो, शाकिब निवासी एमडीडीए कालोनी मोहिनी रोड डालनवाला के खिलाफ दो और मोहित चौधरी निवासी शेरपुर झबरेड़ा हरिद्वार के खिलाफ विभिन्न थानों में दो मुकदमे दर्ज हैं। बीते 31 अगस्त को गिरोह के सदस्यों ने अजबपुर खुर्द स्थित हेल्थकेयर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी पर फायर कर अस्पताल में तोडफ़ोड़ की थी। गिरोह के चारों सदस्य फरार चल रहे थे। जिनमें से शाकिब को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी में ढिलाई पर पूर्व में एक दारोगा को निलंबित भी किया जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा की नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
Next: फेसबुक की दोस्ती में इज्‍जत गंवा बैठी युवती

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.