Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केरल के मुख्यमंत्री की बढ़ी मुश्किलें, सोने की तस्करी के मामले में ईडी करेगी स्वप्ना से पूछताछ
  • राष्ट्रीय

केरल के मुख्यमंत्री की बढ़ी मुश्किलें, सोने की तस्करी के मामले में ईडी करेगी स्वप्ना से पूछताछ

RNS INDIA NEWS 22/06/2022
rns featured image new

तिरुवनंतपुरम (आरएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन पर सोने और करेंसी की तस्करी में संलिप्तता का आरोप लगाने वाले मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश से बुधवार को पूछताछ करेगी। स्वप्ना सुरेश ने इस माह मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान में मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी और बेटी पर आरोप लगाए थे। ईडी के समक्ष पेश होने पर स्वप्ना का दिया गया बयान पिनारई विजयन की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
ईडी के समक्ष स्वप्ना दूसरी बार पेश हो रही है। वह पहली बार 2020 में पेश हुई थी, जब उसे बेंगलुरु में सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। ईडी की पहली पूछताछ में स्वप्ना ने मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया था।
ऐसा लग रहा था कि यह मामला शांत हो गया है और पिनाराई पर छाये संकट के बादल छंट गए हैं लेकिन स्वप्ना ने अपने नये बयान में उनके पूरे परिवार को घसीट लिया।
स्वप्ना ने साथ ही यह आरोप लगाया था कि एक मध्यस्थ के माध्यम से एक शीर्ष पुलिस अधिकारी मामले को निपटाने की कोशिश कर रहा है, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक एम आर अजीत कुमार को पद से हटा दिया गया था।
इसके बाद पुलिस ने स्वप्ना से नये सिरे से पूछताछ करने की कोशिश की लेकिन अदालत ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया और इसी दौरान ईडी ने भी स्वप्ना को बुधवार को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस भेजा।
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए स्वप्ना ने सोने की तस्करी के मामले में केरल सरकार की भूमिका की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।
पिनाराई विजयन को सत्तारुढ वाम लोकतांत्रिक मोर्चे ने समर्थन देने का निर्णय लिया है लेकिन विपक्षी कांग्रेस विधानसभा के नए सत्र में इस मसले पर मुख्यमंत्री को घेरने की तैयारी कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब 23 जून के बजाय 25 जून को होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक
Next: 14 लाख के गहनों की चोरी का खुलासा, टैक्सी ड्राइवर निकला चोर; लोन चुकाने को की थी चोरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.