Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • केंद्रीय विद्यालय का प्रधानाचार्य रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
  • हरिद्वार

केंद्रीय विद्यालय का प्रधानाचार्य रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/09/2024
breaking

हरिद्वार। सीबीआई ने हरिद्वार के रानीपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई है। पी आई बी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सीबीआई ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल, रानीपुर, हरिद्वार के आरोपी प्रिंसिपल के विरुद्ध एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। प्रधानाचार्य पर आरोप है कि उसने केन्द्रीय विद्यालय में गार्ड, स्वीपर एवं माली जैसे संविदा कर्मचारियों से उनकी नौकरी जारी रखने के लिए उनके पर्यवेक्षक के माध्यम से 10,000 रु. प्रति माह की रिश्वत मांगी थी। बताया गया है कि आरोपी प्रधानाचार्य ने पिछले 10 महीनों के लिए 8 कर्मचारियों से प्रति कर्मचारी एक हजार और कुल 80 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी। बताया गया है कि आपसी सहमति के आधार पर प्रधानाचार्य 50-60 हजार रूपये तक स्वीकार करने की तैयार हो गया था। इसी के बाद आरोपी के खिलाफ शिकायतकर्ता सी बी आई पहुंचा था और सीबीआई ने जाल बिछाया था एवं इसके तहत शिकायतकर्ता को मांगी गई रकम के एक हिस्से के रूप में 30 हजार की रिश्वत के साथ आरोपी के पास भेजा गया था। जब आरोपी ने रकम प्राप्त कर ली तो सी बी आई ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। सीबीआई ने बताया कि आरोपी के आवासीय एवं आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली गई तो कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। उन्हें सील कर सी बी आई ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया गया है कि आरोपी को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे जाँच जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक के गले से चेन छीनी
Next: पेड़ में फांसी में लटका हुआ मिला शव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.