Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को लिखा पत्र
  • राष्ट्रीय

केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को लिखा पत्र

RNS INDIA NEWS 22/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने उच्च स्तरीय केन्द्रीय टीम के उत्तराखंड के दौरे के समय उठाई गई चिंताओं तथा कुम्भ मेले के दौरान कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कड़े उपायों की आवश्यकता पर जोर देते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।
हरिद्वार में चल रहे कुम्भ मेले के लिए राज्य द्वारा किए गए चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों के उपायों की समीक्षा के लिए एनसीडीसी के निदेशक के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय केन्द्रीय टीम ने 16 -17 मार्च, 2021 को उत्तराखंड का दौरा किया था।
केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने यह भी बताया कि वर्तमान में भारत के 12 से अधिक राज्यों में पिछले कुछ हफ्तों के दौरान कोविड-19 मामलों में उछाल आया है और इन राज्यों से कुम्भ मेले के दौरान तीर्थयात्रियों के हरिद्वार आने की संभावना भी हो सकती है। यह यह भी बताया गया है कि कुम्भ मेले के दौरान पवित्र शाही स्नान के दिनों के बाद स्थानीय जनसंख्या में कोविड-19 के मामलों में उछाल आने की संभावना है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने यह भी बताया कि केन्द्रीय टीम की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिदिन 10-20 तीर्थयात्री और 10-20 स्थानीय लोग कोविड-19 से संक्रमित हो रहे हैं। इस संक्रमण दर से कुम्भ के दौरान कोविड-19 के मामले तेजी से बढऩे की आशंका है और कुम्भ मेले के दौरान स्थिति काफी बिगड़ सकती है।
राज्य को सूचित किया गया है कि हरिद्वार में रिपोर्ट की जाने वाली दैनिक परीक्षण संख्याएं (यानी 50,000 रैपिड एंटीजेन टेस्ट और 5,000 आरटीपीआर परीक्षण) बड़ी संख्या में अपेक्षित तीर्थयात्राओं को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। यह सलाह दी गई है कि तीर्थयात्रियों और स्थानीय जनसंख्या का उचित रूप से परीक्षण किया जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के अनुसार वर्तमान में आरटीपीआर परीक्षणों का हिस्सा काफी बढ़ाया जाना चाहिए।
केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने उत्तराखंड सरकार से स्वास्थ्य मंत्रालय की पूर्वोक्त सिफारिशों के अनुरूप राज्य द्वारा किए जा रहे सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी उपायों का जायजा लेने का आग्रह किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल मलिक को वार्ताकार बनाने का नहीं है सरकार का इरादा
Next: राजस्थान के 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.