Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट ने पीएम के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
  • देहरादून

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट ने पीएम के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/09/2022
default featured image

देहरादून। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भाजपा महानगर कार्यालय में पीएम के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक आज पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक हैं। उनकी कार्यशैली सबको साथ जोड़कर चलने की है, मोदी के नेतृत्व में आज भारत का स्थान विश्व के अग्रणी देशों में हैं और उनके नेतृत्व का लोहा पूरा विश्व मानता है। पीएम मोदी के कारण ही आज राजनीति किसी की बपौती नहीं रही है, उन्हें चाय वाला कहकर अपमानित किया गया पर आज न सिर्फ राजनीति बल्कि देश के सर्वोच्च पद्म पुरस्कार भी जनसामान्य की पहुंच में हैं, समाज के किसी भी क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति को पहचान मिली है। कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान पीएम मोदी के हस्तक्षेप से ना सिर्फ भारत के छात्र वापस आए, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के छात्र भी अपनी छाती पर तिरंगा लगाकर लौट पाए। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार, सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, सविता कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र भसीन प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, विनोद सुयाल, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम पंत, आईटी संयोजक अनुराग भाटिया, सोशल मीडिया के सौरभ कपूर, हरीश डोरा, विजय थापा, संदीप मुखर्जी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सपा प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दकी का सपा नेता राजेंद्र पाराशर के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत
Next: पीएम के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में 124 यूनिट रक्तदान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.