Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ने खुद कलम पकड़ कागज पर लिखी बुजुर्ग की फरियाद, जानें पूरा मामला
  • हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री अनुराग ने खुद कलम पकड़ कागज पर लिखी बुजुर्ग की फरियाद, जानें पूरा मामला

RNS INDIA NEWS 22/06/2022
rns featured image new

हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बुजुर्ग की फरियाद सुनी और अपने जेब से पेन निकालकर कागज पर उसकी फरियाद लिखी। अनुराग की इस सादगी को देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। दरअसल मंगलवार सुबह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने गांव समीरपुर स्थित अपने घर पर उपस्थित थे। इस दौरान उनसे मिलने वाले लोगों की भारी भीड़ थी। तभी हमीरपुर से एक बुजुर्ग वहां बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। अनुराग ठाकुर ने जब बुजुर्ग को बैठे हुए देखा तो वह उठकर बुजुर्ग के पास पहुंच गए।
उन्होंने पहाड़ी भाषा में बुजुर्ग का हाल जाना और समस्या के बारे में पूछा तो बुजुर्ग ने बताया कि उनका बेटा अमन पंजाब पुलिस की हिरासत में है। पंजाब पुलिस ने उनके बेटे को क्यों हिरासत में लिया है, इसकी जानकारी भी नहीं मिल रही। वह काफी बुजुर्ग हैं और हर वक्त बेटे की चिंता सताती है। बुजुर्ग ने पूछा कि उनका निजी सहायक कहां है तो अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह अभी यहां मौजूद नहीं हैं। इसलिए जो कुछ बताना है मुझे ही बता दो मैं लिख लेता हूं।

अनुराग ठाकुर जब बुजुर्ग की बात सुन रहे थे तो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पास में खड़े होकर दोनों की बात सुन रहे थे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह पुलिस से बात कर इस बारे में जानकारी एकत्रित करेंगे और हर संभव मदद करेंगे। इसके बाद बुजुर्ग ने अनुराग से पूछा कि आपसे मिलने के लिए इतने लोग आए हैं और क्या आपने भोजन किया है तो अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभी तक भोजन ग्रहण नहीं किया और सभी लोगों की समस्याएं सुनने के बाद ही भोजन करेंगे।

केंद्रीय मंत्री साढ़े चार किमी. नंगे पांव चलकर पहुंचे मंदिर
 केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और उनकी पत्नी शेफाली ठाकुर मंगलवार शाम को अपने निवास स्थान से माता अवाहदेवी मंदिर तक साढ़े चार किलोमीटर नंगे पांव चलकर पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री की माता शीला धूमल भी उनके साथ मौजूद रहीं। सभी ने अपनी कुलदेवी माता अवाहदेवी का आशीर्वाद लिया। केंद्रीय मंत्री के घर समीरपुर से माता अवाहदेवी मंदिर की दूरी करीब साढ़े चार किलोमीटर है। ऐसे में उन्होंने रास्ते में लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। केंद्रीय मंत्री व परिवार ने रात दस बजे तक मंदिर में आयोजित कीर्तन में भाग लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिंबर ट्रेल हादसे में कब्जे में लिए दस्तावेज, होगी मजिस्ट्रेटी जांच, सरकार ने गठित की कमेटी
Next: अब 23 जून के बजाय 25 जून को होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.