Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग बोले- जो सर्वे में सबसे आगे, पार्टी से उसे दिया टिकट
  • हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री अनुराग बोले- जो सर्वे में सबसे आगे, पार्टी से उसे दिया टिकट

RNS INDIA NEWS 21/10/2022
rns featured image new

हमीरपुर।  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो जीत की ताकत रखता है और सर्वे में सबसे ऊपर है, कार्यकर्ताओं और जनता ने जिसे चाहा है, पार्टी ने उसे टिकट दिया है। कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह शीर्ष नेतृत्व तय करता है। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में अनुराग ने कहा कि जिन पार्टियों पर एक ही परिवार का कब्जा है, चाहे वह क्षेत्रीय दल हों या राष्ट्रीय, उसे परिवारवाद कहते हैं। ऐसे दलों में एक परिवार के हाथ में कमान रहती है। कांग्रेस उसे समझ नहीं पाई।
भाजपा एक ऐसी पार्टी है, उसमें सामान्य कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद तक पहुंच सकता है। कहा कि पार्टी के जो लोग निर्दलीय नामांकन भर रहे हैं, उन्हें मनाने के प्रयास किए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल का सुजानपुर से चुनाव न लड़ने के सवाल पर अनुराग ने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। वर्ष 2017 के एक प्रत्याशी के रूप में धूमल ने पिछले पांच वर्षों में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाए और संगठन को मजबूत करने का काम किया।

जनसभा में भावुक हुए अनुराग, आंखों से छलके आंसू
हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान भावुक हो गए और उनके आंसू निकल आए। भावुक होने का कारण सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से उनके पिता प्रेम कुमार धूमल का इस बार चुनाव न लड़ना है। भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने हमीरपुर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन भी किया। मंच पर बोलते समय आंसुओं को नहीं रोक पाए। कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार करने की अपील की। भावुक होकर कार्यकर्ताओं का उनके परिवार को दिए गए सम्मान के लिए आभार जताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाहौल के रिहायशी क्षेत्रों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, चूड़धार में सीजन का पहला हिमपात
Next: संजौली कॉलेज में चुनाव सामग्री रखने पर मुख्य सचिव से किया जवाब तलब

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.