Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर, 31 मार्च से पहले कर लें ये काम..
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर, 31 मार्च से पहले कर लें ये काम..

RNS INDIA NEWS 02/03/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर है। कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) मिलने के बाद अब एक और भत्ता मिल सकता है। अब तक जो भी कर्मचारी कोरोना महामारी की वजह से चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस (CEA) को क्लेम नहीं कर पाए थे, वो 31 मार्च 2022 से पहले अपना क्लेम कर लें। आपको बता दें कि इसके लिए आपको किसी ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स की भी जरूरत नहीं होगी।
केंद्रीय कर्मचारियों को दो बच्चों की पढ़ाई के लिए Children Education Allowance मिलता है, प्रति बच्चा ये भत्ता हर महीने 2250 रुपये है। मतलब दो बच्चों के लिए कर्मचारियों को 4500 रुपये महीना मिलता है। हालांकि, दूसरी संतान जुड़वां हैं तो पहली संतान के साथ जुड़वा बच्‍चों की पढ़ाई के लिए भी यह भत्‍ता दिया जाता है। दो एकेडेमिक कैलेंडर के हिसाब से एक बच्चे का 4500 रुपये का भुगतान होना है। अगर किसी कर्मचारी ने मार्च 2020 और मार्च 2021 के लिए अभी तक क्लेम नहीं किया है तो इसे क्लेम कर सकता है। ऐसे में उनकी सैलरी में 4500 रुपये जुड़कर आएंगे।

पिछले साल से ही कोरोना महामारी की वजह से स्कूल बंद पड़े हैं। जिसके चलते CEA को केंद्रीय कर्मचारी क्लेम नहीं कर सके हैं। इसलिए इसकी लास्ट डेट को एक्स्टेन्ड कर दिया गया था। CEA क्लेम को डेडलाइन से पहले कर लें, आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया।

CEA क्लेम के लिए डॉक्यूमेंट्स
चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस को क्लेम करने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को स्कूल का प्रमाणपत्र और क्लेम डॉक्यूमेंट्स लगाने होते हैं। स्कूल की तरफ से मिलने वाले डेक्लेरेशन में लिखा होता है कि बच्चा उनके संस्थान में पढ़ता है। साथ ही जिस एकेडमिक कैलेंडर में पढ़ाई की है उसका भी जिक्र होता है। CEA क्लेम के लिए बच्‍चे का रिपोर्ट कार्ड, सेल्‍फ अटेस्‍टेड कॉपी और फीस की रसीद भी लगानी होती है।
जुलाई में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) ने एक ऑफिस ऑफ मेमोरेंडम (OM) जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि कोरोना के चलते केंद्रीय कर्मियों को चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस क्लेम करने में दिक्कतें आई हैं। क्योंकि, ऑनलाइन फीस जमा कराने के बाद भी स्कूल से SMS/e-mail के जरिए रिजल्‍ट/रिपोर्ट कार्ड्स नहीं भेजे गए।

DoPT के अनुसार, CEA क्लेम को Self declaration या रिजल्ट/रिपोर्ट कार्ड/फीस पेमेंट के SMS/e-mail के प्रिंट आउट के जरिए भी क्लेम किया जा सकता है। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ मार्च 2020 और मार्च 2021 में खत्म होने वाले एकेडमिक ईयर के लिए होगी।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाथरूम के बहाने तीन बाल अपराधी फरार
Next: शिक्षक ने की 12वीं कक्षा की छात्रा से अश्लील छेड़खानी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.