Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • केंद्र और प्रदेश सरकार के सामंजस्य से हो रहा विकास : त्रिवेंद्र सिंह रावत
  • हरिद्वार

केंद्र और प्रदेश सरकार के सामंजस्य से हो रहा विकास : त्रिवेंद्र सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 14/10/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के बेहतर सामंजस्य से उत्तराखंड में विकास योजनाओं को रफ्तार मिल रही है। कहा कि हरिद्वार प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकताओं की सूची में है। यहां के विकास पर पीएम खुद ध्यान रख रहे हैं। सांसद रावत सोमवार को लक्सर के राजकीय इंटर कॉलेज निरंजनपुर में दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरण एवं रक्तदान शिविर में पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग होना कोई अभिशाप नहीं है। दिव्यांग भी हमारे समाज के एक अंग है। इन्हें दूसरों के समान प्यार, दुलार और आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए। कहा कि मोदी सरकार दिव्यांगों की बेहतरी तथा पुनर्वास के लिए बहुत काम कर रही है। इसके बाद उन्होंने कुल 140 दिव्यांगों को प्रमाणपत्र सौंपकर उनसे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी। बाद में उन्होंने भाजपा के दर्जाधारी श्यामवीर सैनी, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता, लक्सर नपा के पूर्व अध्यक्ष अमरीश गर्ग, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल गुप्ता और शिविर के आयोजक राजेश रस्तोगी के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया। इससे पहले प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनुज अग्रवाल, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहदीप सिंह, संजय प्रजापति, नवनीत कालरा, पंकज नंदा आदि ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ ही रक्तदान भी किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मार्ट मीटर योजना रद्द की जाए
Next: लक्सर में मोटर चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.