Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • केलाखेड़ा पीएचसी गेट पर गर्भवती ने बच्चे को दिया जन्म
  • ऊधम सिंह नगर

केलाखेड़ा पीएचसी गेट पर गर्भवती ने बच्चे को दिया जन्म

RNS INDIA NEWS 29/12/2022
rns featured image new

काशीपुर। केलाखेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर वीरवार को एक गर्भवती महिला का प्रसव हो गया। परिवार ने आरोप लगाया कि महिला को सीएचसी में उपचार नहीं मिला था। सूचना पर अस्पताल पहुंचे केलाखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष ने परिजनों और दूसरे लोगों के साथ हंगामा किया और नर्स पर मरीजों का उपचार न करने का आरोप लगाया। करीब दो घंटे तक लोगों ने हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देखकर एसीएमओ और सीएमएस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। उधर एसीएमओ ने कहा कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही सामने नहीं आई है। फिर भी लोगों की शिकायत पर स्टाफ नर्स का स्थानांतरण बाजपुर सीएचसी में कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक केलाखेड़ा के चिकित्सालय वार्ड निवासी नूरी पत्नी आसिफ गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर 8:15 बजे सुबह उसे परिवार के लोग पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां मौजूद स्टाफ नर्स ने इलाज करने से मना कर दिया। महिला के परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि उनसे अभद्रता की गई और उनको धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया। इस पर वह अस्पताल के बाहर आ गए और गेट पर प्रसव हो गया। बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल गेट पर प्रसव की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना जब परिजनों को हुई तो उन्होंने चेयरमैन अकरम पठान को जानकारी दी। इसके बाद चेयरमैन समर्थकों के साथ अस्पताल परिसर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर मरीजों के उपचार में लापरवाही बरतने, मनमानी का आरोप लगाकर हंगामा काटा और धरना दिया। हंगामे की सूचना पर केलाखेड़ा पुलिस के साथ ही एसीएमओ डॉ. तपन शर्मा और सीएमएस डॉ. पंकज माथुर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे चेयरमैन को समझाने का प्रयास किया। एसीएमओ डॉ. शर्मा ने बताया कि स्टाफ नर्स के खिलाफ लोगों की नाराजगी थी। उन्होंने बताया कि गर्भवती में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम थी और उसके पेट में बच्चा उल्टा था। इसके चलते उसे रेफर किया गया था। बच्चे और महिला का उपचार अस्पताल में शुरू कर दिया है। दोनों की हालत में सुधार है।

गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन 8.7 और उसका बच्चा उल्टा था। ऐसे में चिकित्सक ने उसके स्वास्थ्य को देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी थी। महिला ने रास्ते में बच्चे को जन्म दे दिया। बाद में उसका अस्पताल में में इलाज किया गया। मामले में लापरवाही सामने नहीं आई है। लोगों की शिकायत पर स्टाफ नर्स का स्थानांतरण बाजपुर सीएचसी में कर दिया है। यहां स्थाई चिकित्सक की मांग को सीएमओ तक पहुंचाया गया है। – डॉ. तपन शर्मा, एसीएमओ ऊधमसिंह नगर।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 16 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Next: खाद्य पदार्थों के 9 सैंपल जांच के लिए भेजे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.