Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • किसानों के संघर्ष के आगे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा: केजरीवाल
  • राष्ट्रीय

किसानों के संघर्ष के आगे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा: केजरीवाल

RNS INDIA NEWS 19/11/2021
rns featured image new

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा तीनों कृषि कानून को वापस लिए जाने के बाद सभी विपक्षी दलों ने इसका स्वागत किया

 

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों के ऐतिहासिक संघर्ष के बाद केंद्र सरकार द्वारा तीनों काले कृषि कानून वापस लेने की घोषणा को जनतंत्र की जीत करार दिया।  अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के संघर्ष के आगे झुकना पड़ा और तीनों काले कानून वापस लेने पड़े और किसानों ने बता दिया कि जनतंत्र में सरकारों को हमेशा जनता की बात सुननी पड़ेगी। भारत के इतिहास में आज एक सुनहरा दिन है और आज का दिन भारतीय इतिहास में 15 अगस्त और 26 जनवरी की तरह लिखा जाएगा।  केजरीवाल ने कहा कि आतंकवादी, खालिस्तानी और राष्ट्र विरोधी कह कर किसानों के हौसले तोडऩे की कोशिशें की गईं, लेकिन आजादी के दिवानों की तरह किसानों ने लड़ाई लड़ी और जीते वही अगर यह कानून पहले वापस ले लिए जाते तो, आंदोलन में शहीद हुए 700 से ज्यादा किसानों की जानें बचाई जा सकती थीं। केजरीवाल ने कहा कि शहीद हुए सभी किसानों को मेरा नमन और उनके परिवारों को कोटि- कोटि प्रमाण है। आज का दिन हमारे देश के बच्चों व नौजवानों के लिए एक सीख है कि अगर सही नियत से शांति पूर्ण तरीके से संघर्ष करो, तो मंजिल कितनी भी कठिन और दूर क्यों न हो, सफलता मिलती है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज एक बात का बहुत दुख है कि इस आंदोलन में 700 से ज्यादा हमारे किसानों ने जान गंवा दी जबकि इसकी जरूरत नहीं थी। अगर यह कानून पहले वापस ले लिए जाते तो, उनकी जानें बचाई जा सकती थी। हमारे किसान भाईयों और बहनों को इतने महीने सड़क पर बैठ कर ठंड में, बरसात में, धूप में, तकलीफ उठाने की जरूरत नहीं होती। आज 700 से ज्यादा किसानों की जान चली गई। 700 से ज्यादा परिवार उजड़ गए। आखिर किस लिए? इन शहीदों को मेरा नमन है। इनके परिवार को भी मेरा कोटि-कोटि प्रमाण है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए वाहे गुरूजी से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार के सभी कष्ट दूर करें। पर आपकी कुर्बानियों को यह देश कभी नहीं भूलेगा। आज का दिन हमारे देश के बच्चों और नौजवानों के लिए एक सीख है कि अगर सही नियत से शांति पूर्ण तरीके से संघर्ष करो, तो फिर मंजिल चाहे कितनी भी कठिन और दूर क्यों न हो, सफलता मिलती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक चौहान ने नव निर्मित मोक्षधाम का लोकार्पण किया
Next: अर्पिता की दिलेरी: रोते-बिलखते अजय से कहती रही, मुश्किलें लाख आये, मिलकर लड़ेंगे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.