
रुड़की(आरएनएस)। कस्बे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से कस्बावासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कस्बावासियों ने नगर पंचायत झबरेड़ा अधिशासी अधिकारी से कस्बे में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। कस्बा निवासी राजपाल, अतुल जैन, शमशाद अली, सुलेमान मलिक, भोला सिंह, कुंवर पाल, सुरेंद्र, आलम मलिक, अर्जुन, डॉक्टर जोध सिंह,यशवीर सिंह आदि का कहना है कि गर्मी शुरू होने के साथ ही कस्बे में मच्छरों की प्रकोप काफी बढ़ गया है। शाम होते ही मकान, दुकान के हर कोनों में मच्छरों की भरमार हो जाती है। मच्छर अधिक होने के चलते लोगों की नींद हराम हो गई है। बढ़ते मच्छरों के चलते अब बीमारियों का डर सताने लगा है। उन्होंने कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने की मांग की है। नगर पंचायत झबरेड़ा के अधिशासी अधिकारी रमेश दत्त पाठक का कहना है कि कस्बे में दवाओं का छिड़काव शीघ्र कराया जाएगा। जिससे लोगों को मच्छरों के प्रकोप से राहत मिल सके।

