Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कीर्तिनगर में आरएसएस ने किया पथ संचलन
  • पौड़ी

कीर्तिनगर में आरएसएस ने किया पथ संचलन

RNS INDIA NEWS 06/04/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   सरस्वती विद्या मंदिर जाखणी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 पर रविवार को पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय से रामलीला मैदान कीर्तिनगर तक बैंड के साथ पथ संचालन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम आरएसएस के सामाजिक समरसता संयोजक सुशील कोटनाला ने कहा आज के ही दिन भगवान विष्णु का प्रथम अवतार हुआ था। कहा कि इसी माह संघ के संस्थापक डॉ.केशवराव बलराम हेडगेवार का जन्मदिवस है। आज ही के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ था। आज ही के दिन आर्य समाज की स्थापना हुई थी। कहा कि नववर्ष प्रारंभ से ही इसी महीने में प्रकृति में बदलाव आता है। सभी पेड़-पौधों में नई पत्तियों का विकास होता है। कहा कि संघ की विजयदशमी 2025 को अपने 100 वर्ष पूरे करने जा रही है। वर्तमान समय में संघ भारतीय संस्कृति का एक मजबूत स्तंभ बन चुका है। मौके पर सुभाष, महेंद्र बंगवाल, मुकेश लखेड़ा, नरेश कोठियाल, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, पंकज उनियाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार में धूमधाम से मनाया श्रीराम जन्मोत्सव
Next: प्राथमिक शिक्षक संघ ने उठाई शिक्षकों की पदोन्नति की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.