Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • प्राथमिक शिक्षक संघ ने उठाई शिक्षकों की पदोन्नति की मांग
  • चमोली

प्राथमिक शिक्षक संघ ने उठाई शिक्षकों की पदोन्नति की मांग

RNS INDIA NEWS 06/04/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  रविवार को कर्णप्रयाग में प्राथमिक शिक्षक संघ जिला संयुक्त कार्यसमिति की बैठक जनपदीय अध्यक्ष दिगम्बर नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और जनपद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक ‌विद्यालयों में रिक्त एवं सृजित पदों के सापेक्ष यथाशीघ्र पदोन्नति की मांग उठाई। बैठक में वार्षिक स्थानांतरण से पूर्व सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की छात्रहित के दृष्टिगत मांग की गई। उच्च प्राथमिक में विषयवार रिक्तियों के अनुरुप सहायक अध्यापक के पदों पर पदोन्नति सूची जारी करने के लिए तत्काल विज्ञप्ति जारी करने को जनपदीय पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया, प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 में प्रवेश आयु आरटीई के तहत 6 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही प्रवेश दिए जाने की बाध्यता पर शिक्षक प्रतिनिधियों ने रोष व्यक्त किया। प्रतिनिधियों ने मांग की है कि प्राइवेट स्कूलों में आरटीई मानकों की कठोरता से जांच के उपरांत ही मान्यता प्रदान की जाए। जिन शिक्षकों को चयन, प्रोन्नत वेतनमान से नहीं मिल पाया, उनकी सूची तत्काल जारी की जाए। बैठक में जिलामंत्री मुकेश नेगी, कोषाध्यक्ष प्रेमसिंह फर्स्वाण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन रावत, उपाध्यक्ष पानू चौहान, डॉ. विजेंद्र कठैत, रमेश जोशी, नलिन रावत, दर्शन गिरि, संयुक्तमंत्री महिपाल चौहान, उपमंत्री राजेंद्र कठैत, संगठनमंत्री सुशीलराज, रघुवीर भंडारी, प्रचारमंत्री प्रेमा कठैत, उमेश नौटियाल, प्रेमबल्लभ नौटियाल, खुशाल सिंह, देवेंद्र सिनवाल, दिनेश बिष्ट, मनोज भट्ट, पुष्कर बिष्ट, राजेंद्र नेगी, सुरेंद्र बिनवाल, जगदीप रावत, यदुवीर बिष्ट, रणवीर नेगी, आलोक नौटियाल उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कीर्तिनगर में आरएसएस ने किया पथ संचलन
Next: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.