Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कीर्तिनगर में पानी की समस्या पर प्रधानों में गुस्सा
  • पौड़ी

कीर्तिनगर में पानी की समस्या पर प्रधानों में गुस्सा

RNS INDIA NEWS 06/09/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर प्रधान संगठन ने विकासखंड के कई गांवों में पानी की किल्लत पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। कीर्तिनगर में आयोजित बैठक में प्रधानों ने कहा कि कई बार विभाग व प्रशासन को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बैठक के बाद एसडीएम को ज्ञापन देकर तत्काल समस्या के समाधान कराने की मांग की। मंगलवार को प्रधानों की बैठक में कहा गया कि ग्राम सभा मढ़ी के धनचड़ा में विगत छह माह से पानी नहीं आ रहा है। ग्राम सभा ऐराड़ी में हर घर जल एवं नल में एक भी कनेश्क्शन में पानी की सप्लाई अभी तक नहीं हुई। ग्राम पंचायत धारकोट व घणजी में आपदा आने के पश्चात पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। लोगों को दूर-दराज से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। ग्राम सभा पैंडुला में एक माह से पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। साथ ही धौलियाणा के बैसाड तोक में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा प्रधानों ने राज्य खाद्यान्न् योजना के अंतर्गत एपीएल व बीपीएल एवं अंत्योदय की सूची ग्राम सभाओं को उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर सर्वे की गई एपीएल, अंत्योदय व बीपीएल के पात्र एंव अपात्र लोगों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकशाल, आशा देवी, निशा, हेमलता देवी, रश्मि देवी, सुरेंद्र सिंह कठैत, राजीव जोशी, सरिता शाह, कविता देवी, सुमन जोशी, मुकेश जोशी, अनिल भंडारी, विजया देवी, कुसुम देवी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीसरे दिन मिला शारदा नहर में डूबे किशोर का शव
Next: चलती कार में हार्ट अटैक से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.