Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कीर्तिनगर ब्लॉक के स्कूलों के कायाकल्प के लिए 1.43 करोड़ मंजूर
  • पौड़ी

कीर्तिनगर ब्लॉक के स्कूलों के कायाकल्प के लिए 1.43 करोड़ मंजूर

RNS INDIA NEWS 19/05/2026
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। विकासखंड कीर्तिनगर के राजकीय प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की दशा जल्द सुधर जाएगी। जिला योजना के तहत करीब 1.43 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है जिससे विभिन्न विद्यालयों में भवन निर्माण, मरम्मत और शौचालय निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। खंड शिक्षाधिकारी डॉ. यशवंत सिंह नेगी ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिरोला, जखंड और जूनियर हाईस्कूल कोटी ढुण्डसिर के भवन निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालय गवाणा में पुश्ता निर्माण के लिए 4 लाख रुपये, प्राथमिक विद्यालय कणोली के भवन की मरम्मत के लिए 16 लाख तथा प्राथमिक विद्यालय धौलियाणा के भवन मरम्मत के लिए 8 लाख मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जिवाला में एक बड़ा और एक छोटा कक्षा कक्ष बनाने के लिए 20 लाख रुपये, प्राथमिक विद्यालय पाब अकरी के भवन मरम्मत के लिए 5 लाख रुपये तथा प्राथमिक विद्यालय जाबर में शौचालय मरम्मत के लिए खनिज न्यास से डेढ़ लाख और नए शौचालय निर्माण के लिए जिला योजना से 3.7 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। खंड शिक्षाधिकारी डॉ. नेगी ने बताया कि जिन विद्यालयों के भवन जर्जर स्थिति में हैं उनके प्रस्ताव तैयार कर जिले को भेजे जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अल्मोड़ा को मिली ट्रूनैट मशीन
Next: महिला समूह बेचेंगे यात्रा मार्ग पर बुरांश का जूस और पहाड़ी उत्पाद

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बणासी गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.