Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ यात्रा में सितम्बर से आएगी तेजी
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा में सितम्बर से आएगी तेजी

RNS INDIA NEWS 22/08/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा बरसाती सीजन के बाद फिर से तेज होने लगी है। हालांकि अभी बारिश के कुछ दिन और शेष हैं किंतु सितम्बर माह में केदारनाथ यात्रा में फिर से तेजी आएगी। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री सुंदर मौसम के बीच बाबा केदार के दर्शन करने आएंगे। वहीं दूसरे चरण के लिए 8 हेलीकॉप्टर कम्पनियां भी अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। केदारनाथ धाम की यात्रा पर अभी तक कुल 1200182 यात्री दर्शन कर चुके हैं। जबकि अगस्त के जाते-जाते अब धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। जबकि बरसात के दौरान यात्रियों की संख्या में कमी आ गई थी। बीते जुलाई और अगस्त के शुरुआती महीने में केदारनाथ के लिए औसतन 500 यात्री प्रतिदिन दर्शन करने आ रहे थे। जबकि कुछ दिनों से यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। 17 अगस्त को केदारनाथ में 6234 यात्रियों ने दर्शन किए जबकि 18 अगस्त को 1558 यात्री केदारनाथ पहुंचे। 19 अगस्त को केदारनाथ में 1909 यात्री दर्शनों को पहुंचे। जबकि 20 अगस्त को 2057 यात्रियों ने दर्शन किए हैं। यात्रियों की यह संख्या अब सितम्बर आते ही और भी अधिक बढ़ेगी। सितम्बर और अक्तूबर दो महीने केदारनाथ की यात्रा काफी अच्छी चलेगी। इसी को देखते हुए प्रशासन, बीकेटीसी, नगर पंचायत, तीर्थपुरोहित और व्यापारी तैयारियों में लगे हैं। हर साल की तरह हेलीकॉप्टर कम्पनियां भी बरसात के बाद दोबारा केदारघाटी लौट जाएंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सितम्बर पहले सप्ताह 6 हेलीकॉप्टर कंपनियां केदारघाटी लौटकर दोबारा से अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। दो कपंनिया पहले ही सेवाएं दे रही है। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय एवं सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि सितम्बर में यात्रा फिर से अच्छी चलेगी। बीकेटीसी का पूरा प्रयास रहेगा कि यात्रियों को बेहतर से बेहतर सेवाएं दी जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाओं ने स्वयं अतिक्रमण हटाया
Next: अगस्त्यमुनि-डडोली-बसुकेदार मोटर मार्ग नहीं खुला तो होगा आंदोलन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.