Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ यात्रा के लिए नोडल अफसरों की तैनाती
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा के लिए नोडल अफसरों की तैनाती

RNS INDIA NEWS 24/09/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी मनुज गोयल ने नोडल अधिकारी नामित किए हैं। नोडल अफसरों द्वारा यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा व सुव्यवस्थित यात्रा से संबंधित कार्रवाई करनी होगी।जिलाधिकारी ने केदारधाम मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, हर स्थल पर मास्क पहनने, शारीरिक दूरी के मानदंडों आदि का पूरी तरह से पालन करने के निर्देश दिए। इसके लिए सर्विलांस कैमरों की व्यवस्था करने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य के लिए चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड केदारनाथ (ऊखीमठ) के कार्याधिकारी को नोडल नामित किया है। जबकि धाम परिसर के बाहर तीर्थ यात्रियों व कर्मचारियों द्वारा ढके हुए डिब्बों में छोड़े गए फेस कवर, मास्क आदि का उचित सुरक्षित निस्तारण के लिए नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। कोविड प्रोटोकॉल एवं एसओपी के अनुपालन कार्य व धाम से लगते हुए गांवों के लोगों के लिए पास की व्यवस्था, धाम व यात्रा मार्ग में स्थित फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट, ढाबों के लिए जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने के लिए उपजिलाधिकारी ऊखीमठ को नामित किया है। इसी तरह जिला पर्यटन विकास अधिकारी व क्षेत्रीय प्रबंधक जीएमवीएन तिलवाड़ा को केदारनाथ धाम में आवासीय सुविधाओं से संबंधित कार्य के लिए, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी को धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण संबंधी चैकिंग, तप्त कुंड में स्नान न करवाने, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को आपदा प्रबंधन के प्रभावी नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना का कार्य को लेकर नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा उन्होंने नोडल अधिकारियों को सिरोबगड़, चिरबटिया, सोनप्रयाग, बायपास एवं पुलिस चैक पोस्ट पर यात्रियों के पंजीकरण एवं ई-पास की जांच पुलिस व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किए जाने, स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीमें गठित कर चैकपोस्ट पर एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था आदि को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भूस्खलन से आवाजाही में खतरा
Next: 7442 यात्रियों ने किए अब तक बदरी-केदार धाम के दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.