Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • भूस्खलन से आवाजाही में खतरा
  • रुद्रप्रयाग

भूस्खलन से आवाजाही में खतरा

RNS INDIA NEWS 24/09/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जिले के मदोला-कोठगी मोटर मार्ग पर कोठगी गदेरे के समीप भूस्खलन होने से यहां खतरा बना है। क्षेत्रीय ग्रामीणों की आवाजाही की प्रमुख सड़क पर सुरक्षा दीवार न होने से यहां पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है जिससे कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है।मदोला-कोठगी के बीच से गुजरने वाली मुख्य सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में बनी किंतु सुरक्षा दीवार न होने से पहाड़ी से भूस्खलन तेजी से बढ़ रहा है। आए रोज पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर-पत्थर गिरने लगे है, जबकि सड़क से प्रतिदिन सैकड़ो लोग, स्कूली बच्चे, गाड़ियों की आवाजाही हो रही है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री सड़क योजना में बनी इस सड़क की हालत कई जगहों पर जर्जर बनी है। ग्रामीणों द्वारा विभाग को बार-बार सूचित करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बीते 2 सालों से कोठगी गदेरा तोक के पास एक स्थान पर भूं-धसाव तेजी से होने लगा है जिससे यहां सड़क से गुजरने वालो के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। बीते रोज पहाड़ी से मलबा व बड़े बोल्डर सड़क पर आ गिरे, और कोई बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा। इसी वक्त स्कूली बच्चों की आवाजाही होती है जिससे खतरा बना है। ग्राम प्रधान कोठगी हरेंद्र सिह, ग्राम प्रधान मदोला रोशनी नेगी, ग्राम प्रधान छिनका देवेंद्र सिह का कहना है कि कई बार पीएमजीएसवाइ को अवगत कराने के बाद भी भूस्खलन कि जल्द इस स्लाइडिंग जोन पर आरसीसी दीवाल दी जाये जिससे यहाँ पर हो रहा भू-धंसाव रुक सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर सैल की सक्रियता से ऑनलाइन ठगी की धनराशि मिली वापस
Next: केदारनाथ यात्रा के लिए नोडल अफसरों की तैनाती

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.