Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ पैदल मार्ग में कुबेर गदेरा तक हटाई बर्फ
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग में कुबेर गदेरा तक हटाई बर्फ

RNS INDIA NEWS 19/03/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के लिए पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। निर्माण खंड लोनिवि गुप्तकाशी के 150 से अधिक मजदूरों की टीम लगातार पैदल मार्ग से बर्फ साफ कर रही है। शनिवार को टीम कुबेर गदेरा पहुंच गई है। जबकि 31 मार्च से पहले ही बर्फ हटाने वाली टीम के केदारनाथ धाम पहुंचने की उम्मीद है। आगामी 6 मई को केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ होगा। इसके लिए गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक पैदल मार्ग को बेहतर बनाया जा रहा है। सबसे पहले पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम चल रहा है ताकि अन्य विभागों को केदारनाथ पहुंचने में आसानी हो सके। निर्माण खंड लोनिवि गुप्तकाशी के 150 से अधिक मजदूर बर्फ हटाते हुए कुबेर गदेरा पहुंच गए हैं। हालांकि अभी मार्ग को 1 मीटर तैयार किया जा रहा है ताकि घोड़े खच्चरों के साथ ही यहां एडवांस टीमों की आवाजाही हो सके। इसके बाद दोबारा मजदूरों की टीम केदारनाथ से बर्फ हटाते हुए नीचे को प्रस्थान करेगी। इस बार मार्ग को 3 मीटर चौड़ा करने का काम होगा। तापमान बढ़ने से मार्ग में कुछ बर्फ भी पिघलने लगेगी इसलिए मार्ग को चौड़ा करने में आसानी होगी। निर्माण खंड लोनिवि गुप्तकाशी के ईई प्रवीन कर्णवाल ने बताया कि बर्फ हटाने वाली टीम कुबेर गदेरा पहुंच गई है। इसी गति से काम चलता रहा तो 31 से पहले टीम केदारनाथ धाम पहुंच जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मार्च में ही झुलसाने लगी गर्मी
Next: होली की रात चोरों ने दो दुकानों के तोड़े ताले

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.