Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह से खींची गई फोटो फिर वायरल
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह से खींची गई फोटो फिर वायरल

RNS INDIA NEWS 22/07/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में फोटो खींचने संबंधी मामलों पर बीकेटीसी पूरी तरह लगाम नहीं लगा पा रही है। बीते दिन गर्भ गृह के अंदर का एक फोटो फिर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रमुख कथा वाचक के साथ कुछ लोग पूजा कर रहे हैं। हालांकि इस फोटो को खींचने वाले को बीकेटीसी ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से खोज निकाला है और उस पर 11 हजार का जुर्माना भी ठोक दिया है। गर्भ गृह में फोटो खींचने पर लगाए गए प्रतिबंध के आदेश को स्वयं बीकेटीसी ही गंभीरता से लागू नहीं कर पा रही है। केदारनाथ में मंदिर परिसर के बाहर बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा फोटो और वीडियो बनाने को प्रतिबंधित किया है। हालांकि इसमें यह भी तर्क दिया जा रहा है कि सभी यात्रियों को फोटो खींचने से रोका नहीं जा सकता है, सिर्फ अमर्यादित फोटो और वीडियो बनाने वालों पर ही विशेष नजर रखी जा रही है, किंतु अपने ही आदेश को बीकेटीसी गंभीरता से लागू नहीं कर पा रही है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे ही कई वीडियो, रील और फोटो वायरल हुई हैं, जिसको लेकर काफी बवाल हुआ। बाबा के भक्तों और धर्मावलम्बियों की आपत्ति के बाद बीकेटीसी ने एक आदेश जारी करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। इस आदेश में मंदिर परिसर और गर्भ गृह में फोटो वीडियो प्रतिबंधित करने का जिक्र किया गया। किंतु बीते दिन गर्भ गृह का एक और मामला सोशल मीडिया में आ गया जिसमें एक कथा वाचक एवं अन्य लोगों के साथ पूजा कर रहे हैं जबकि मंदिर परिसर में मंदिर की तरफ पीठ कर एक इंटरव्यू लिया जा रहा है। किसी व्यक्ति द्वारा दोनों फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई, जिसको लेकर लोग तरह की तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कई लोग इसे मंदिर की मर्यादा के खिलाफ बता रहे हैं। हालांकि इस सम्पूर्ण मामले में बीकेटीसी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो का संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्रवाई शुरू की।
बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से फोटो खींचने वाले इंदौर के व्यक्ति को केदारनाथ में होटल से पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा अपनी गलती स्वीकार की गई। बताया कि बाबा के प्रति निस्वार्थ भाव और भूलवश उससे यह कार्य हुआ। संबंधित व्यक्ति के मोबाइल से फोटो डिलिट करा दिया गया है जबकि 11 हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया है। उन्होंने बताया कि प्रमुख कथा प्रचारक के किसी भी व्यक्ति द्वारा फोटो नहीं लिया गया। उनसे पहले ही कैमरे बंद कराने का अनुरोध कर दिया गया था। यह कृत्य किसी ने गलती से कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जर्जर भवनों में न कराए जाएं शिक्षण कार्य
Next: दो माह से लापता किशोरी मिली, आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.