Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • जर्जर भवनों में न कराए जाएं शिक्षण कार्य
  • रुद्रप्रयाग

जर्जर भवनों में न कराए जाएं शिक्षण कार्य

RNS INDIA NEWS 22/07/2023
default featured image

रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा जितेंद्र सक्सेना ने कहा कि जीर्ण-शीर्ण भवनों में किसी भी दशा में शिक्षण कार्य न कराया जाए। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा से जुड़े सभी उप शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जीर्ण शीर्ण व क्षतिग्रस्त राजकीय प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय भवनों की समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं के आवास से विद्यालय के बीच आवागमन असुरक्षित हैं उन अभिभावकों से संपर्क स्थापित करते हुए नौनिहालों को विद्यालय नहीं भेजे जाने को कहा जाए। सक्सेना ने बताया कि अतिवृष्टि/आपदा को देखते हुए सभी उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विकास खंड में जीर्ण शीर्ण/क्षतिग्रस्त राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भवनों की समीक्षा करते हुए उनका पूर्ण विवरण संकलित कर लें। साथ ही आपदा/अतिवृष्टि से संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए जर्जर व असुरक्षित कक्षा-कक्षों पर शिक्षण कार्य न किया जाए। इसके लिए संबंधित ग्राम प्रधान, एसएमसी से संपर्क स्थापित करते हुए पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, बारात घरों एवं ग्राम प्रधान द्वारा उपलब्ध कराए गए अन्य सुरक्षित भवनों पर शिक्षण कार्य किया जाए। कहा कि जिन छात्रों को घर से विद्यालय आने वाले मार्गो में नाला, गदेरा, मार्ग भू-स्खलन एवं आवाजाही असुरक्षित हो वहां अभिभावकों से संपर्क कर छात्र-छात्राओं को विद्यालय न भेजा जाए, संबंधित दिवसों में छात्र-छात्राओं का अवकाश नहीं माना जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेगी के निधन पर ऊखीमठ और केदारनाथ में हुई शोक सभा
Next: केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह से खींची गई फोटो फिर वायरल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.