Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ में वीआईपी और सामान्य यात्री की होगी एक ही लाइन
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में वीआईपी और सामान्य यात्री की होगी एक ही लाइन

RNS INDIA NEWS 12/05/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाली अप्रत्याशित यात्रियों की संख्या को देखते हुए मंदिर के वीआईपी द्वार पर लाइन लगानी बंद कर दी गई है। मंदिर में विभिन्न स्थानों पर बैरीकेडिंग लगाई गई है, ताकि यात्री दर्शन में कोई अव्यवस्था न हो। प्रशासन ने वीआईपी दर्शनार्थियों को भी सामान्य यात्रियों की लाइन से ही मंदिर में प्रवेश कराने का फैसला लिया है। कोरोना काल के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा पर इस बार बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। 6 दिनों में 114814 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए हैं। मंदिर से हेलीपैड तक लगी लाइन को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई फैसले लिए हैं। एक ओर मंदिर में यात्री सुरक्षा के लिए आईटीबीपी तैनात है, वहीं अब वीआईपी दर्शन नहीं करने दिए जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर से आने वाले सभी यात्रियों को सामान्य यात्रियों की लाइन से ही मंदिर के अंदर प्रवेश कराया जा रहा है, ताकि सुबह से लाइन में खड़े हुए यात्रियों को परेशानी न हो। दर्शन के लिए लाइन में खड़े हर यात्री को दर्शन कराए जा रहे हैं, चाहे इसके लिए शाम तक का समय क्यों न लगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में पहले दो दिनों में यात्रियों की भीड़ को काबू करना कठिन हुआ किंतु अब पूरी यात्रा नियंत्रित कर दी गई है। केदारनाथ धाम में मंदिर के अंदर तेजी से दर्शन कराए जा रहे हैं। एक मिनट में 30 यात्रियों को दर्शन कराए जा रहे हैं, ताकि समय पर सभी यात्री दर्शन कर सके। इसके लिए लाइन में आईटीबीपी, पुलिस, पीआरडी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्वास्थ्य कर्मी यात्रियों की मदद कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिन यात्रियों ने दर्शन किए है वह दोबारा लाइन में न लगे, इसके लिए उनके हाथ में बैंड या कोई निशान लगाएंगे ताकि दूसरे दिन दर्शन करने वाले यात्री आराम से दर्शन कर सके। अनावश्यक अव्यवस्थाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। केदारनाथ में सभी जरूरी व्यवस्थाएं निरंतर बढ़ाई जा रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फोटो पंजीकरण केंद्र में गर्मी की मार झेल रहे तीर्थयात्री
Next: घायल यात्री को प्रशासन ने एयर लिफ्ट कराकर भेजा एम्स

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.