Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि को तय होगी
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि को तय होगी

RNS INDIA NEWS 07/03/2021
rns featured image new

बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई एवं गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट 14 मई को खुलेंगे

रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि के अवसर पर 11 मार्च को पंचाग गणना पश्चात विधि-विधान पूर्वक पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में तय की जायेगी। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि इस यात्रा वर्ष श्री केदारनाथ धाम तिथि तय करने हेतु 11 मार्च को प्रात 9 बजे से समारोह शुरू हो जायेगा। इसी दिन श्री केदारनाथ जी की चल विग्रह पंचमुखी डोली के श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान का कार्यक्रम भी घोषित हो जायेगा। इस अवसर पर श्री केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह, देवस्थानम बोर्ड के वित्त नियंत्रक जगत सिंह चैहान देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी, सहायक अभियंता गिरीश देवली,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, बागेश लिंग, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, हर्ष जमलोकी, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, स्वयंबर सेमवाल, विश्व मोहन जमलोकी सहित पंचगाई आचार्यगण, हक हकूकधारी, तीर्थ पुरोहित तथा जन प्रतिनिधि श्रद्धालुजन मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में कोरोना बचाव मानको का पालन होगा तथा सोशियल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जायेगा। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रावर्ष 18 मई को प्रातरू 4 बजकर 15 मिनट तथा श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया 14 मई को खुल रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे में वाहन चलाने पर दो गिरफ्तार, वाहन सीज
Next: स्कूल वैन को टक्कर मारने वाला ट्रक देहरादून से पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.