Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ हाईवे पर हो रहे निर्माण की हो उच्चस्तरीय जांच
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ हाईवे पर हो रहे निर्माण की हो उच्चस्तरीय जांच

RNS INDIA NEWS 25/06/2021
default featured image

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में केदारघाटी के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने कार्यदायी संस्था और विभाग पर निर्माण में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है। इसके लिए शेरसी में धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इधर, उत्तराखंड राज्य किसान कौसिंल ने केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री को ज्ञापन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। किसान सभा के महामंत्री एवं पूर्व जिपं अध्यक्ष गंगाधर नौटियाल ने केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री को दिए ज्ञापन में कहा कि केदारनाथ हाईवे पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक बड़ी संख्या में अवैध खनन, व्यापक स्तर पर वृक्षों का पातन एवं ग्राम पंचायत एवं वन पंचायत की भूमि को तबाह किया जा रहा है। इसके लिए मानकों को दरकिनार का भारी अनियमितताएं बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा रोड निर्माण कार्य के समय गांव के रास्तों, जंगल एवं पानी के स्रोतों को नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही वन पंचायत की भूमि पर बिना अनुमति टिन शेड का निर्माण किया गया। कई बार विभाग को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया, किंतु आज तक राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग और कार्यदायी संस्था दोनों के द्वारा इन मांगों पर कोई कार्य नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर आई प्रशसान की टीम ने भी प्रभावित क्षेत्र में निरीक्षण नहीं किया। महज खानापूर्ति कर उपजिलाधिकारी वापस लौट गए। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणों को मुआवजा, अवैध खनन और कटान बंद करना, गांव के रास्तों का निर्माण, पेयजल लाइनें दुरस्त आदि कार्य नहीं किया गया तो, क्षेत्रीय लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। कहा कि गांव के रास्ते न होने के कारण गांव की महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को आवाजाही में परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था को गांव के रास्तों व पेयजल निर्माण के लिए बार बार कहने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गगास के खरैटी खाव में डूबे युवक का शव बरामद
Next: सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं चौहान

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • रुद्रप्रयाग

रूद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होगा संचालन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी गुरुग्राम से सकुशल बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.