Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ धाम में रिकार्ड यात्री आने पर व्यापारियों ने जताई खुशी
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में रिकार्ड यात्री आने पर व्यापारियों ने जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ धाम में इस साल अभी तक 10 लाख से अधिक यात्रियों के आने पर व्यापारियों ने खुशी जताई है। स्थानीय होटल व्यसायियों, घोड़ा, डंडी कंडी एवं तीर्थ पुरोहितों ने प्रशासन और यात्रा से जुडे सभी विभागों का आभार प्रकट किया है। बीते दो वर्ष कोरोना के बाद पटरी पर लौटी केदारनाथ यात्रा को लेकर इस वर्ष व्यापारी एवं स्थानीय जनता खुश है। अगस्त माह में ही 10 लाख से अधिक यात्रियों के केदारनाथ पहुंचने पर हर कोई उत्साहित है। व्यापारी एवं स्थानीय जनता के साथ ही शासन प्रशासन की उचित व्यवस्था के सहयोग से केदारनाथ यात्रा को बेहतर बनाया है जिससे हर किसी को लाभ हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा पैदल मार्ग, स्वास्थ्य सुविधाओं, विद्युत, पेयजल, साफ सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को निरन्तर बेहतर किया गया जिसके चलते इस वर्ष केदारनाथ यात्रा में रिकार्ड तीर्थ यात्री बाबा के दर्शनों को पहुंचे है। केदारघाटी होटल एशोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी ने बताया कि प्रशासन एवं स्थानीय व्यवसायियों के बेहतर सामंजस्य से केदारनाथ यात्रा सुगम बनी। यात्रा में इस वर्ष रिकार्ड तीर्थ यात्री दर्शनों को पहुंचे। सितंबर व अक्टूबर में भी अधिक संख्या में तीर्थ यात्रियों के केदारनाथ धाम पहुंचने की संभावना है। उन्होंने देश विदेश से आ रहे सभी तीर्थ यात्रियों का आभार प्रकट किया साथ ही बाबा केदार से विश्व कल्याण की कामना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खानपुर विधायक उमेश शर्मा के चुनाव को लेकर जवाब मांगा
Next: पछुवादून विकास मंच ने दी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.