Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ व बदरीनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों को तय समयावधि में पूर्ण करें: सीएम
  • देहरादून

केदारनाथ व बदरीनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों को तय समयावधि में पूर्ण करें: सीएम

RNS INDIA NEWS 02/02/2021
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में श्री केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। बर्फवारी के कारण जो कार्य बाधित हुए उन कार्यों में तेजी लाई जाय। श्री केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ के कपाट खुलने से पूर्व श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण प्रकृति के सभी कार्य पूर्ण किये जाए। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत बैठने, पेयजल एवं शेड की भी उचित व्यवस्था हो। जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मन्दिर के आस-पास सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाय। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने जानकारी दी कि श्री केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में प्रथम चरण में मंडप से संबंधित कार्य 85 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। 15 अप्रैल तक यह कार्य पूर्ण हो जायेगा। मंदाकिनी पर बन रहे 60 मीटर स्पान ब्रिज का कार्य यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व पूर्ण हो जायेगा। केदारनाथ में तीन गुफाओं एवं सरस्वती घाट का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शंकराचार्य समाधि का कार्य जल्द पूर्ण हो जायेगा। शंकराचार्य की मूर्ति बनकर तैयार हो गई है। अधिकांश फैमिली ब्लॉक बनकर तैयार हैं। इनका आवंटन जल्द किया जायेगा। श्री केदारनाथ में लगभग 180 करोड़ रूपये के कार्य पूर्णता की ओर हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों के द्धितीय चरण में 128 करोड़ रूपये के कार्य भी जल्द शुरू किये जायेंगे। बैठक में जानकारी दी गई कि श्री बदरीनाथ में प्रथम चरण में 245 करोड़ रूपये के कार्यों का प्लान तैयार हो चुका है। यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण प्रकृति के कार्यों को पहले प्राथमिकता दी जायेगी। बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, प्रमुख सचिव आनन्द वर्द्धन, गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन अपर सचिव आशीष चैहान, आर. राजेश कुमार एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक
Next: आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 के बेड़े में 132 नई एम्बुलेंस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.