Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ और पैदल मार्ग पर डॉक्टरों को देंगे वायरलैस फोन: स्वास्थ्य निदेशक
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ और पैदल मार्ग पर डॉक्टरों को देंगे वायरलैस फोन: स्वास्थ्य निदेशक

RNS INDIA NEWS 20/05/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधा और यात्रियों की सुविधा के लिहाज से संचार सेवा का बेहतर होना जरूरी है। इसके लिए अब डॉक्टरों को पैदल मार्ग और धाम में सैटेलाइट फोन दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा ताकि अच्छा कम्युनिकेशन रखते हुए यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा सके। केदारनाथ में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर लौटी स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि केदारनाथ और पैदल मार्ग में संचार सेवा की बड़ी समस्या है। यात्रियों द्वारा अपनी परेशानी को समुचित एमआरपी और प्रमुख अस्पतालों तक पहुंचाने में काफी मुश्किलें हो रही है। साथ ही डॉक्टरों को भी कम्युनिकेशन की दिक्कत से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के लिए जल्द ही शासन को सैटेलाइट फोन खरीदने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा ताकि केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग में ड्यूटी दे रहे डॉक्टरों के पास सैटेलाइट फोन उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि केदारनाथ पैदल मार्ग और धाम में तैनात डॉक्टर बेहतर सेवाएं दे रहे हैं। दिन रात यात्रियों की सेवा में जुटे हैं। कहा कि प्रशासन और यूकाडा की तरफ से तीन मरीजों को एयर लिफ्ट किया जा रहा है। तेजी से बीमार और घायल यात्रियों को सीधे एयर लिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में हृदय गति रुकने के कारण मौत होने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम है। ऊंचाई पर आने से पहले से गंभीर बीमार यात्रियों को परेशानियां हो सकती है। वह डॉक्टरों की सलाह के बाद ही यात्रा करें। अब तक बड़ी संख्या में यात्री केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। सरकार, प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग बेहतर व्यवस्था दे रहे हैं। इसके बाद स्वास्थ्य निदेशक ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां कई खामियों को ठीक करने के लिए अफसरों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ग्राउंड फ्लोर में रैंप बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है इसकी स्वीकृति मिलते ही कार्य किया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डॉ बीके शुक्ला, सीएमएस डॉ मनोज बडोनी सहित कई डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक ने ब्लेड से काटा गला, हालत गंभीर
Next: केदारनाथ में रेन शैल्टर बनाने का काम शुरू

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.