Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को बांटने वाला: कौशिक
  • हरिद्वार

कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को बांटने वाला: कौशिक

RNS INDIA NEWS 24/04/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को बांटने वाला है। कांग्रेस के इस चरित्र को भाजपा जनता के सामने लाने का काम करेगी। यह बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही हैं। रुड़की के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कौशिक ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को बांटने वाला है। उन्होंने कहा कि वह तुष्टीकरण को बढ़ावा देने वाला है। कांग्रेस के घोषणा पत्र से विकास हमेशा दूर रहा है। उन्होंने कहा कि उनके घोषणा पत्र से बहुसंख्यक की बात नदारद है। जबकि अल्पसंख्यक को महत्व दिया गया है। कांग्रेस के आर्थिक सर्वेक्षण के बारे में उन्होंने कहा कि यह मात्र अल्पसंख्यक के लाभ के लिए है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण बहन-बेटियों का हक छीनने का काम करेगा। आरक्षण की सीमा हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि क्या अब कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देगी।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के समय के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र हमेशा ही समाज और देश के विपरीत रहा है। उन्होंने कांग्रेस को सनातन विरोधी बताते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने राम मंदिर का न्योता ठुकराया वह भी उनकी मंशा को जाहिर करता है। वहीं एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि परिवारवाद के नाम पर देश को लूटने का काम कांग्रेस ने किया। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, लोकसभा सह संयोजक मयंक गुप्ता, हरिद्वार जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य सुशील त्यागी, विधानसभा सह संयोजक सौरभ गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, बीएल अग्रवाल, अनुज त्यागी, एडवोकेट आशीष पंडित और कमल सैनी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूंजीपतियों का कर्जा माफ, गरीबों से पैसा वसूलती है भाजपा:  हरीश रावत
Next: नाबालिग को पीटने पर मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.