Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बड़ा खुलासा:- कश्‍मीर में युवाओं का इस्तेमाल करके लोगों के कत्ल करा रही आईएसआई
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

बड़ा खुलासा:- कश्‍मीर में युवाओं का इस्तेमाल करके लोगों के कत्ल करा रही आईएसआई

RNS INDIA NEWS 08/10/2021
rns featured image new

श्रीनगर (जम्‍मू कश्‍मीर)। श्रीनगर में दो टीचर्स के कत्ल को इसी नजरिए से देखा जा सकता है। भारत सरकार का मानना है कि पाकिस्तान की एजेंसियां कश्मीर घाटी के आम युवाओं का इस्तेमाल करके लोगों के कत्ल करा रही हैं। ये युवा वारदात को अंजाम देने के बाद अपने रोजमर्रा के काम में लग जाते हैं, इसलिए कई बार ये सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बच जाते हैं। इन आतंकियों को ‘हाईब्रिड टेरेरिस्ट्स’ कहा जा रहा है।

अमन में खलल की साजिश
न्यूज एजेंसी आरएनएस से बातचीत में एक अफसर ने कहा- यह जम्मू और कश्मीर में शांति खत्म करने की पाकिस्तानी साजिश है। इसके लिए हाईब्रिड टेरेरिस्ट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तरह के हमलों में जो लोग या युवा शामिल हैं, वो आम लोगों की तरह जॉब्स या कोई दूसरा रोजगार करते हैं। हमले के लिए छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है। वारदात को अंजाम देने के बाद ये लोग पहले की तरह अपने रोजमर्रा के काम में लग जाते हैं।
इस अफसर के मुताबिक, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को इस तरह के हमला करने वाले लोगों के बारे में पुख्ता जानकारी हाथ लग चुकी है, इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जा रही है।

हमलावरों की पहचान का काम तेज
सूत्रों के मुताबिक, इस तरह के हमले करने वाले युवाओं की तेजी से और पुख्ता पहचान की जा रही है। तीन दिनों में कश्मीर घाटी में इस तरह के हमले हुए हैं। हर घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। श्रीनगर में गुरुवार को इसी तरह का हमला हुआ और उसमें दो टीचर्स मारे गए। दोनों ही टीचर्स गैर मुस्लिम थे। एक महिला टीचर थी जो सिख समुदाय से थी। दूसरा, कश्मीरी पंडित था। बुधवार को एक फेरीवाले की हत्या की गई थी। वो बिहार का रहने वाला था। मंगलवार को श्रीनगर में कारोबारी माखन लाल बिंद्रू की हत्या कर दी गई थी।

सांप को सांप ही बोलिए
टीचर्स की हत्या के बाद श्रीनगर के मेयर जुनैद मट्‌टू ने कहा- हम सब जानते हैं कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया है। आतंकियों को पाकिस्तान की मदद हासिल है। मैं तो कहता हूं सांप को सांप बोलिए। ये हमारे समाज को बर्बाद करने निकले हैं। ये वही सिख कम्युनिटी है, जिसने उन हालात में भी यहां रहना मंजूर किया, जब कोई यहां नहीं रहना चाहता था। अगर हम अपने लोगों के लिए खड़े नहीं होंगे तो कौन होगा। हमें सड़कों पर आना होगा और एक समाज के तौर पर यह संदेश देना होगा कि हम यह नहीं होने देंगे।

स्थानीय मुस्लिमों को बदनाम करने की साजिश
जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने  एजेंसी को बताया- यह स्थानीय मुस्लिमों को बदनाम करने की साजिश है। कश्मीर के सांप्रदायिक सौहार्द्र को खत्म करने की साजिश के तहत निहत्थे नागरिकों को मारा जा रहा है। इससे आतंकियों की निराशा और क्रूरता साफ झलक रही है। आतंकी कश्मीर में अमन-चैन और भाईचारे को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन हम उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री के दौरे को बताया निराशाजनक
Next: कार खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.