Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कश्मीर को अशांत रखने के लिए पर्रा ने गिलानी के दामाद को दिए थे 5 करोड़
  • राष्ट्रीय

कश्मीर को अशांत रखने के लिए पर्रा ने गिलानी के दामाद को दिए थे 5 करोड़

RNS INDIA NEWS 27/03/2021
rns featured image new

एनआईए का दावा

नई दिल्ली, 27 मार्च (आरएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि पीडीपी के युवा नेता वहीद-उर-रहमान पर्रा ने हिजबुल मुजाहिदीन सदस्य बुरहान वानी की 2016 में मौत के बाद कश्मीर में गड़बड़ी जारी रखने के लिए कट्टरपंथी हुर्रियत कांफ्रेंस नेता सैयद अली शाह गिलानी के दामाद को पांच करोड़ रुपये दिए थे। एनआईए ने हाल ही में जम्मू में एक स्पेशल कोर्ट में दायर चार्जशीट में आरोप लगाया है कि पर्रा हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी समूहों से जुड़़े रहे हैं। पर्रा को पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया गया था।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हाल ही में जम्मू में एक विशेष अदालत में दायर एक चार्जशीट में ये खुलासा किया था। एनआईए ने आरोप लगाया कि जुलाई 2016 में सेना के साथ मुठभेड़ में मारे गए वानी की मौत के बाद, पारा अल्ताफ अहमद शाह के संपर्क में था, और उसे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि था कि कश्मीर घाटी पूरी तरह अशांत रखनी है, वहां पथराव और हिंसात्मक घटनाएं व्यापक पैमाने पर होनी चाहिए।
पारा, अपने वकील के माध्यम से, इन आरोपों से इनकार कर रहा है और दावा कर रहा है कि उसे राजनीतिक कारणों से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अदालत ने पूरक चार्जशीट में नाम न होने पर उसे जमानत दे दी थी। इसके बाद कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस विंग द्वारा उसे पुन: गिरफ्तार किया गया था, और तब से जेल में है। श्रीनगर में एनआईए अदालत ने उनकी जमानत खारिज कर दी थी।
पीडीपी ने पहले दावा किया था कि केंद्र सरकार पारा पर एक रणनीति के तहत दबाव बना रही थी कि वह पाला बदल कर भाजपा में शामिल हो जाए। एनआईए की चार्जशीट में आरोप लगाया गया कि पारा ने शाह को 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया था, जिसे गिलानी का करीबी सहयोगी भी माना जाता था। पारा ने यह राशि पीडीपी की ओर से हुर्रियत कॉन्फ्रेंस को दी थी। इस दौरान, शाह पार्टी के युवा नेता पारा के साथ घनिष्ठ संपर्क में था। पारा को पीडीपी प्रमुख और तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का करीबी विश्वासपात्र माना जाता है।
कश्मीर में वर्ष 2016 में बुरहान वानी की मौत के बाद लगभग 53 दिनों के लिए कर्फ्यू लगा रहा था। इस दौरान हिंसक झड़पों में लगभग 100 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी और 4,000 सुरक्षाकर्मियों सहित हजारों लोग घायल हुए। जम्मू और कश्मीर में अलगाववादियों और आतंकवादी समूहों को धन मुहैया कराने के रैकेट में शामिल होने के आरोप में जुलाई 2017 में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद शाह पहले ही न्यायिक हिरासत में हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बस-ट्रक भिड़ंत में 12 यात्री घायल
Next: स्वेज नहर में फंसे विशालकाय कंटेनर शिप की वजह से लगा भीषण ट्रैफिक जाम, मुश्किल में अर्थव्यवस्था

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.